गोपालगंज में रिश्तों का खून: जिस नानी ने चलना सिखाया, नाती ने उसी की चाकू से गला काट ले ली जान

गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के बनरहा गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी नाती ने अपनी ही नानी की गला काटकर और ईंट-पत्थरों से कूचकर निर्मम हत्या कर दी।

गोपालगंज में रिश्तों का खून: जिस नानी ने चलना सिखाया, नाती ने उसी की चाकू से गला काट ले ली जान

गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के बनरहा गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी नाती ने अपनी ही नानी की गला काटकर और ईंट-पत्थरों से कूचकर निर्मम हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नाती को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है।

नानी ने ही पाला-पोसा था, मानसिक रूप से असंतुलित बताया जा रहा आरोपी

पुलिस और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान बनरहा गांव निवासी मरहुम जैनुद्दीन मियां की 65 वर्षीया पत्नी कैलासी खातून के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी नाती की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव निवासी अनवर मियां के 22 वर्षीय पुत्र साहेब हुसैन उर्फ झामलाल के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि मृतका कैलासी खातून ने ही अपने इस नाती को बचपन से पाला-पोसा था। हत्या के पीछे के स्पष्ट कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन ग्रामीणों और परिजनों के बीच चर्चा है कि आरोपी युवक मानसिक रूप से असंतुलित (विक्षिप्त) बताया जा रहा है।

चाकू और ईंट से किया गया हमला

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आरोपी साहेब हुसैन ने अचानक अपनी नानी पर बेहद क्रूरता के साथ हमला बोल दिया। उसने पहले धारदार चाकू से गला काटने का प्रयास किया और फिर ईंट-पत्थरों से सिर व चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी बेरहमी से जान ले ली। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, जांच में जुटी टीम

घटना की सूचना मिलते ही कटेया थाना पुलिस तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुँची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गोपालगंज भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही, खून से सने हथियार और ईंट को भी जब्त कर लिया गया है।

क्या बोले थानेदार...

इस संबंध में कटेया थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया की  आरोपी नाती को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या के असली कारणों का पता लगाने के लिए मामले की गहनता से जाँच की जा रही है। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट 

Trending News

ओवैसी ने CM योगी व अखिलेश को दिया सुझाव, कहा- 'अयोध्या नहीं, यहां से चुनाव लड़ें'
ओवैसी ने CM योगी व अखिलेश को दिया सुझाव, कहा- 'अयोध्या नहीं, यहां से चुनाव लड़ें'
Oct 12, 2026, 1:31:00 PM
'जंतर-मंतर तो झांकी है, पूरा देश अभी बाकी है' रोहिणी आचार्य बोली-'झांसाराम जी' झोला उठाकर खिसकने के लिए तैयार रहिए
'जंतर-मंतर तो झांकी है, पूरा देश अभी बाकी है' रोहिणी आचार्य बोली-'झांसाराम जी' झोला उठाकर खिसकने के लिए तैयार रहिए
Oct 12, 2026, 1:25:00 PM
 CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, कैबिनेट बैठक के बाद खुद मीडिया को करेंगे संबोधित, सीएम का आज पटना में व्यस्त कार्यक्रम
CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, कैबिनेट बैठक के बाद खुद मीडिया को करेंगे संबोधित, सीएम का आज पटना में व्यस्त कार्यक्रम
Oct 12, 2026, 12:48:00 PM
गोपालगंज में रिश्तों का खून: जिस नानी ने चलना सिखाया, नाती ने उसी की चाकू से गला काट ले ली जान
गोपालगंज में रिश्तों का खून: जिस नानी ने चलना सिखाया, नाती ने उसी की चाकू से गला काट ले ली जान
Oct 12, 2026, 12:28:00 PM
 'मोदी को जनता कभी माफ नहीं करेगी', RJD बोली-चार दिन बाद प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग की जाएगी
'मोदी को जनता कभी माफ नहीं करेगी', RJD बोली-चार दिन बाद प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग की जाएगी
Oct 12, 2026, 11:43:00 AM
उमराह यात्रियों का जत्था हुआ रवाना, लोगों ने फूल-माला व गले लगाकर किया गया रवाना
उमराह यात्रियों का जत्था हुआ रवाना, लोगों ने फूल-माला व गले लगाकर किया गया रवाना
Oct 12, 2026, 11:39:00 AM
रांची-पटना मार्ग पर चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर की चपेट में आई बोलेनो, तीन की मौत
रांची-पटना मार्ग पर चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर की चपेट में आई बोलेनो, तीन की मौत
Oct 12, 2026, 11:20:00 AM
लंबित मांगों को लेकर आज से राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे डॉक्टर
लंबित मांगों को लेकर आज से राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे डॉक्टर
Oct 12, 2026, 11:03:00 AM
दर्शकों के लिए खुला प्रवीण सेवा संस्थान का दुर्गा पूजा पंडाल, उमड़ी भीड़, मंत्री श्रेयसी ने किया उद्घाटन
दर्शकों के लिए खुला प्रवीण सेवा संस्थान का दुर्गा पूजा पंडाल, उमड़ी भीड़, मंत्री श्रेयसी ने किया उद्घाटन
Oct 12, 2026, 10:55:00 AM
'कहे तोसे सजना… तोहरी सजनिया' से छठ के घाटों तक, शारदा सिन्हा की आवाज में धड़कता है आज भी पूरा पूर्वांचल
'कहे तोसे सजना… तोहरी सजनिया' से छठ के घाटों तक, शारदा सिन्हा की आवाज में धड़कता है आज भी पूरा पूर्वांचल
Oct 12, 2026, 10:21:00 AM