ओवैसी ने CM योगी व अखिलेश को दिया सुझाव, कहा- 'अयोध्या नहीं, यहां से चुनाव लड़ें'
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आने को है वैसे-वैसे सियासी पारी चढ़ते हुए दिखायी दे रहा है। अभी तो चुनाव में कुछ महीने बचे हैं लेकिन सभी बड़ी से लेकर छोटी पार्टियां चुनावी मैदान में कूद चुकी हैं।

संभल : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आने को है वैसे-वैसे सियासी पारी चढ़ते हुए दिखायी दे रहा है। अभी तो चुनाव में कुछ महीने बचे हैं लेकिन सभी बड़ी से लेकर छोटी पार्टियां चुनावी मैदान में कूद चुकी हैं। इसी बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती पर ओवैसी ने कहा कि ये नूरा-कुश्ती क्यों हो रही हैं? दोनों में पहले से ही समझौता हो चुका हैं।
अगर दोनों नेता इतने ही लोकप्रिय, इतने पॉपुलर हैं तो संभल से चुनाव लड़ लें - असदुद्दीन ओवैसी
एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने अयोध्या में चुनाव लड़ने की चुनौती को लेकर सीएम योगी और अखिलेश यादव दोनों को ही आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अगर दोनों नेता इतने ही लोकप्रिय, इतने पॉपुलर हैं तो संभल से चुनाव लड़ लें और अखिलेश जाकर गोरखपुर लड़ लें। दोनों जगहों पर एआईएमआईएम उनको हरा देगी। ओवैसी ने सवाल किया कि ये नूरा कुश्ती क्यों कर रहे हैं? तुम अयोध्या आ जाओ, हम अयोध्या आ जाए...ये क्या है? हम शुरू से कह रहे हैं सीएम योगी और अखिलेश यादव में आपसी तालमेल बन चुका हैं। अयोध्या राम मंदिर में चोरी हो रही है। एसआईआटी की रिपोर्ट नहीं आई हैं। जो आरोपी हैं वो निकलने के मुहाने पर हैं और आप कह रहे हैं कि तुम आ जाओ..हम आ जाएं।
ओवैसी ने कहा- समाजवादी पार्टी के पीछे लगकर मुसलमानों की 2-3 नस्लें बर्बाद हो गईं
यूपी चुनाव को लेकर ओवैसी ने समाजवादी पार्टी को जमकर आड़े हाथों लिया और कहा कि अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के पीछे लगकर मुसलमानों की दो-तीन नस्लें बर्बाद हो गईं। आप इसी बात में खुश हैं मुसलमान ये नारा लगाए कि भैया आप पर मुसलमान जवानी क़ुर्बान और फिर पूरी खानदान कुर्बान लेकिन, अब एक नई सोच पैदा हो चुकी है कि मुसलमान ये चाहता कि हम नेता नहीं बनाएंगे हम नेता बनेंगी। हम दरी नहीं बिछाएंगे, हम हिस्सेदारी की बात करेंगे।













