भाजपा और कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं में खूब चले लाठी-डंडे, पत्थरबाजी भी, रणक्षेत्र बना इलाका

नवरात्रि के शुभ दिनों में जमशेदपुर का बिष्टुपुर इलाका अखाड़ा बन गया। भाजपा और कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं में तीखी बहस हुई, फिर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। पहले लाठी चली और उसके बाद दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई।

भाजपा और कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं में खूब चले लाठी-डंडे, पत्थरबाजी भी, रणक्षेत्र बना इलाका

नवरात्रि के शुभ दिनों में जमशेदपुर का बिष्टुपुर इलाका अखाड़ा बन गया। जेएनयू प्रकरण को लेकर भाजपा महिला मोर्चा कांग्रेस मुख्यालय तिलक पुस्तकालय का घेराव करने पहुंची थी, और देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन हंगामे और पत्थरबाजी में बदल गया।

भाजपा महिला कार्यकर्ता हाथ में बैनर, नारे लगाते हुए आ रही हैं। जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय की हैं, जो कांग्रेस का जिला मुख्यालय है। जेएनयू प्रकरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करने पहुंची थीं। 

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता अपनी पूरी टीम के साथ पहले से तैयार थीं। हाथ में गुलाब का फूल लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के स्वागत और जवाब के लिए तिलक पुस्तकालय के पास खड़ी थीं। उनका कहना था कि वो शांतिपूर्ण तरीके से जवाब देंगी।

लेकिन देखते ही देखते माहौल बिगड़ गया। दोनों पक्षों में पहले तीखी बहस हुई, फिर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। पहले लाठी चली और उसके बाद दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई। बिष्टुपुर का ये इलाका कुछ देर के लिए रणक्षेत्र में बदल गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बिष्टुपुर पुलिस मौके पर थी और दोनों पक्षों को शांत कराया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इस घटना ने नवरात्रि के शांत माहौल में सियासी गर्मी बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि इस हंगामे के बाद प्रशासन क्या कार्रवाई करता है। 

जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट 

Trending News

रसगुल्ला बनाने में हुई गलती, बदमाशों ने मजदूर को खौलती कड़ाही में डाला, मौत से सनसनी
रसगुल्ला बनाने में हुई गलती, बदमाशों ने मजदूर को खौलती कड़ाही में डाला, मौत से सनसनी
Oct 12, 2026, 3:10:00 PM
 गीधा थाना से हथकड़ी समेत फरार हुआ ऑटो लूट का आरोपित, पुलिस को चकमा देकर भागा नीतीश कुमार
गीधा थाना से हथकड़ी समेत फरार हुआ ऑटो लूट का आरोपित, पुलिस को चकमा देकर भागा नीतीश कुमार
Oct 12, 2026, 3:00:00 PM
मुख्यमंत्री ने कहा- PMCH में अब एक साथ 25 सौ बेड पर मरीजों का आधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ होगा इलाज
मुख्यमंत्री ने कहा- PMCH में अब एक साथ 25 सौ बेड पर मरीजों का आधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ होगा इलाज
Oct 12, 2026, 2:58:00 PM
मुख्यमंत्री ने स्व. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने स्व. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
Oct 12, 2026, 2:48:00 PM
गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, अब जंतर-मंतर पर नहीं होगा धरना प्रदर्शन
गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, अब जंतर-मंतर पर नहीं होगा धरना प्रदर्शन
Oct 12, 2026, 2:18:00 PM
भाजपा और कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं में खूब चले लाठी-डंडे, पत्थरबाजी भी, रणक्षेत्र बना इलाका
भाजपा और कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं में खूब चले लाठी-डंडे, पत्थरबाजी भी, रणक्षेत्र बना इलाका
Oct 12, 2026, 1:44:00 PM
राहुल के खिलाफ BJP महिला मोर्चा का प्रदर्शन, महिला सम्मान को लेकर जताया विरोध
राहुल के खिलाफ BJP महिला मोर्चा का प्रदर्शन, महिला सम्मान को लेकर जताया विरोध
Oct 12, 2026, 1:36:00 PM
ओवैसी ने CM योगी व अखिलेश को दिया सुझाव, कहा- 'अयोध्या नहीं, यहां से चुनाव लड़ें'
ओवैसी ने CM योगी व अखिलेश को दिया सुझाव, कहा- 'अयोध्या नहीं, यहां से चुनाव लड़ें'
Oct 12, 2026, 1:31:00 PM
'जंतर-मंतर तो झांकी है, पूरा देश अभी बाकी है' रोहिणी आचार्य बोली-'झांसाराम जी' झोला उठाकर खिसकने के लिए तैयार रहिए
'जंतर-मंतर तो झांकी है, पूरा देश अभी बाकी है' रोहिणी आचार्य बोली-'झांसाराम जी' झोला उठाकर खिसकने के लिए तैयार रहिए
Oct 12, 2026, 1:25:00 PM
 CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, कैबिनेट बैठक के बाद खुद मीडिया को करेंगे संबोधित, सीएम का आज पटना में व्यस्त कार्यक्रम
CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, कैबिनेट बैठक के बाद खुद मीडिया को करेंगे संबोधित, सीएम का आज पटना में व्यस्त कार्यक्रम
Oct 12, 2026, 12:48:00 PM