मुख्यमंत्री ने कहा- PMCH में अब एक साथ 25 सौ बेड पर मरीजों का आधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ होगा इलाज

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (PMCH) पुनर्विकास योजना (फेज-1) के अंतर्गत नवनिर्मित अस्पताल भवन टावर-3 का शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा- PMCH में अब एक साथ 25 सौ बेड पर मरीजों का आधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ होगा इलाज

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (PMCH) पुनर्विकास योजना (फेज-1) के अंतर्गत नवनिर्मित अस्पताल भवन टावर-3 का शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध कराई गई आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, चिकित्सकीय सेवाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को टावर-3 के भूतल पर कियोस्क एवं काउंटर के माध्यम से ओपीडी मरीजों के पंजीकरण की प्रक्रिया, अल्पाहार गृह की व्यवस्था व पीएमसीएच पुनर्विकास योजना के तहत अबतक पूर्ण कराए गए कार्यों और निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित टावर-3 के पांचवें तल पर पहुंचकर पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट वार्ड (पीकू) का फीता काटकर किया उ‌द्घाटन

मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित टावर-3 के पांचवें तल पर पहुंचकर पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट वार्ड (पीकू) का फीता काटकर उ‌द्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने प्रतीक्षालय, स्त्री रोग एवं प्रसूति आईसीयू, पीकू, नर्स स्टेशन, चिकित्सा कक्ष, उपचार कक्ष व प्रसवोत्तर वार्ड का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने टावर-3 के छठे तल पर स्थित मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (OT)-22 का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शल्य चिकित्सा कक्षों, स्त्री रोग से संबंधित ऑपरेशन थिएटर और अन्य चिकित्सकीय इकाइयों में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रथम तल पर स्थित रेडियोलॉजी विभाग का भी जायजा लिया।

PMCH में अब एक साथ 25 सौ बेड पर मरीजों का आधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ इलाज होगा - मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल के विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए मरीजों के उपचार की व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए। पीएमसीएच में अब एक साथ 25 सौ बेड पर मरीजों का आधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ इलाज होगा। पीएमसीएच में उपलब्ध सुविधाओं का बेहतर रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए ताकि अस्पताल परिसर में मरीजों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। सभी संबंधित अधिकारी नियमित रूप से अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें व समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। पीएमसीएच को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बेहतर चिकित्सा संस्थान के रूप में विकसित करने हेतु पुनर्विकास योजना के शेष निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखें।

निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने टावर-3 के भूतल पर बाल मरीजों के बीच पोषण किट का किया वितरण

निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने टावर-3 के भूतल पर बाल मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने पीएमसीएच के चिकित्सकों एवं पदाधिकारियों के साथ सामूहिक तस्वीर भी खिंचवाई। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

CM सम्राट के साथ दोनों डिप्टी सीएम, कई मंत्री, कई विधायक के अलावा कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, स्वास्थ्य मंत्री निशांत, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक संजय कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि, बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक डॉ. नवल किशोर चौधरी, बीएमएसआईसीएल के प्रबंध निदेशक सुब्रत कुमार सेन, पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, वरीय अधिकारी एवं चिकित्सक मौजूद थे।

Trending News

उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा एक्शन, बागी रामपुकार सिन्हा को 6 साल के लिए पार्टी से किया बाहर
उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा एक्शन, बागी रामपुकार सिन्हा को 6 साल के लिए पार्टी से किया बाहर
Oct 12, 2026, 3:57:00 PM
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित 1,60,201 परिवारों के खातों में 112.14 करोड़ की राहत राशि की अंतरित
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित 1,60,201 परिवारों के खातों में 112.14 करोड़ की राहत राशि की अंतरित
Oct 12, 2026, 3:52:00 PM
नियोजन की मांग पर विस्थापितों की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, बिगड़ी युवकों की तबीयत
नियोजन की मांग पर विस्थापितों की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, बिगड़ी युवकों की तबीयत
Oct 12, 2026, 3:21:00 PM
कांटों पर तप, जुबां पर जय माता दी, महिला की अनोखी साधना ने खींचा सबका ध्यान
कांटों पर तप, जुबां पर जय माता दी, महिला की अनोखी साधना ने खींचा सबका ध्यान
Oct 12, 2026, 3:15:00 PM
रसगुल्ला बनाने में हुई गलती, बदमाशों ने मजदूर को खौलती कड़ाही में डाला, मौत से सनसनी
रसगुल्ला बनाने में हुई गलती, बदमाशों ने मजदूर को खौलती कड़ाही में डाला, मौत से सनसनी
Oct 12, 2026, 3:10:00 PM
हथकड़ी समेत फरार हुआ ऑटो लूट का आरोपित, पुलिस को चकमा देकर भागा नीतीश कुमार
हथकड़ी समेत फरार हुआ ऑटो लूट का आरोपित, पुलिस को चकमा देकर भागा नीतीश कुमार
Oct 12, 2026, 3:00:00 PM
मुख्यमंत्री ने कहा- PMCH में अब एक साथ 25 सौ बेड पर मरीजों का आधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ होगा इलाज
मुख्यमंत्री ने कहा- PMCH में अब एक साथ 25 सौ बेड पर मरीजों का आधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ होगा इलाज
Oct 12, 2026, 2:58:00 PM
मुख्यमंत्री ने स्व. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने स्व. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
Oct 12, 2026, 2:48:00 PM
गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, अब जंतर-मंतर पर नहीं होगा धरना प्रदर्शन
गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, अब जंतर-मंतर पर नहीं होगा धरना प्रदर्शन
Oct 12, 2026, 2:18:00 PM
भाजपा और कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं में खूब चले लाठी-डंडे, पत्थरबाजी भी, रणक्षेत्र बना इलाका
भाजपा और कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं में खूब चले लाठी-डंडे, पत्थरबाजी भी, रणक्षेत्र बना इलाका
Oct 12, 2026, 1:44:00 PM