गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, अब जंतर-मंतर पर नहीं होगा धरना प्रदर्शन
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज यानी 12 अक्टूबर को एक बड़ा आदेश जारी किया है। दिल्ली में जंतर मंतर पर अब धरना प्रदर्शन नहीं होगा। दिल्ली में तीन जगहों को धरना के लिए तय किया गया।

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज यानी 12 अक्टूबर को एक बड़ा आदेश जारी किया है। दिल्ली में जंतर मंतर पर अब धरना प्रदर्शन नहीं होगा। दिल्ली में तीन जगहों को धरना के लिए तय किया गया। बुराड़ी मैदान, रामलीला मैदान, सीबीडी ग्राउंड प्रदर्शन स्थल होंगे। गृह मंत्रालय का प्रदर्शन स्थल के मामले में निर्देश दे दिया है। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिशों के आधार पर दिल्ली में धरना-प्रदर्शन के लिए नए स्थान तय किए गए हैं।
अब दिल्ली में रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और सीबीडी मैदान होंगे धरना स्थल
आपको बता दें कि रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और सीबीडी मैदान पूर्वी दिल्ली प्रदर्शन के लिए निर्धारित किए गए हैं। जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में दी गई अधिसूचना रद्द कर दी गई है। करीब 33 साल तक जंतर-मंतर प्रदर्शन का स्थल रहा। इससे पहले इंडिया गेट का बोट क्लब प्रदर्शन स्थल था।

पुराने स्टैंडिंग ऑर्डर में बदलाव
दिल्ली पुलिस का नया आदेश 28 अप्रैल 2022 को जारी पुराने स्टैंडिंग ऑर्डर में थोड़ा बदलाव करता है। नए नियमों का मकसद प्रदर्शन के लिए तय स्थानों और उनसे जुड़े इंतजामों को स्पष्ट करना है। हालांकि, प्रदर्शन की अनुमति, लोगों की संख्या और अन्य शर्तों को लेकर डिटेल नियम अलग से जारी होने के बाद ही पूरी प्रक्रिया स्पष्ट होगी।













