INDIA ब्लॉक का 'सुप्रीम' मार्च, कर्नाटक भवन में जुटेंगे कांग्रेसी, CJP का अल्टीमेटम...

दिल्ली में सोमवार यानी 12 अक्टूबर को इंडिया ब्लॉक के नेता सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे, लेकिन मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने उनके आवेदन को अस्वीकार कर दिया है। इसके बावजूद कांग्रेस ने लोगों से मार्च में शामिल होने की अपील की है।

INDIA ब्लॉक का 'सुप्रीम' मार्च, कर्नाटक भवन में जुटेंगे कांग्रेसी, CJP का अल्टीमेटम...

नई दिल्ली : दिल्ली में सोमवार यानी 12 अक्टूबर को इंडिया ब्लॉक के नेता सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे, लेकिन मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने उनके आवेदन को अस्वीकार कर दिया है। इसके बावजूद कांग्रेस ने लोगों से मार्च में शामिल होने की अपील की है। वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने पुलिस से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तारीख मांगी है, अन्यथा फिर प्रदर्शन का आह्वान करेगी। सोमवार को दिल्ली मेट्रो ने छह स्टेशनों के गेट बंद कर सुरक्षा बढ़ाई है।

पार्टी के दूसरे नेता सोमवार सुबह संसद मार्ग पुलिस स्टेशन जाएंगे - CJP के सह-संयोजक

वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने रविवार को घोषणा की थी कि वह और पार्टी के दूसरे नेता सोमवार सुबह संसद मार्ग पुलिस स्टेशन जाएंगे और जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए पुलिस से तारीख की मांग करेंगे। सीजेपी ने अल्टीमेटम दिया है कि दिल्ली पुलिस उन्हें जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तारीख दे, ऐसा नहीं होने पर सीजेपी एक बार फिर प्रदर्शन का आह्वान करेगी। इंडिया ब्लॉक के मार्च को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सोमवार सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक छह मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए हैं। डीएमआरसी के मुताबिक, इन स्टेशनों में पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और बाराखंभा रोड शामिल है।

कांग्रेस मुख्यालय में तैयारियां जारी, कनॉट प्लेस के पास बैरिकेडिंग, जंतर-मंतर पर सुरक्षा तैनात

इंडिया गठबंधन के विरोध मार्च से पहले 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में तैयारियां जारी हैं। यहां टेंट लगाया गया है। तिरपाल बिछाई गई है और पंखों की भी व्यवस्था की गई है। मार्च में शामिल होने के लिए लोग अभी से ही कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने लगे हैं। इंडिया ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट तक प्रस्तावित मार्च को देखते हुए कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एहतियात के तौर पर कई जगह बैरिकेडिंग भी की गई है। इंडिया ब्लॉक के मार्च से पहले जंतर-मंतर के पास भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। यहां बैरिकेडिंग भी की गई है। चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं। 

Trending News

रांची-पटना मार्ग पर चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर की चपेट में आई बोलेनो, तीन की मौत
रांची-पटना मार्ग पर चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर की चपेट में आई बोलेनो, तीन की मौत
Oct 12, 2026, 11:20:00 AM
लंबित मांगों को लेकर आज से राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे डॉक्टर
लंबित मांगों को लेकर आज से राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे डॉक्टर
Oct 12, 2026, 11:03:00 AM
दर्शकों के लिए खुला प्रवीण सेवा संस्थान का दुर्गा पूजा पंडाल, उमड़ी भीड़, मंत्री श्रेयसी ने किया उद्घाटन
दर्शकों के लिए खुला प्रवीण सेवा संस्थान का दुर्गा पूजा पंडाल, उमड़ी भीड़, मंत्री श्रेयसी ने किया उद्घाटन
Oct 12, 2026, 10:55:00 AM
'कहे तोसे सजना… तोहरी सजनिया' से छठ के घाटों तक, शारदा सिन्हा की आवाज में धड़कता है आज भी पूरा पूर्वांचल
'कहे तोसे सजना… तोहरी सजनिया' से छठ के घाटों तक, शारदा सिन्हा की आवाज में धड़कता है आज भी पूरा पूर्वांचल
Oct 12, 2026, 10:21:00 AM
शेयर बाजार में तूफानी शुरुआत, सेंसेक्स व निफ्टी में उछाल के बाद गिरावट
शेयर बाजार में तूफानी शुरुआत, सेंसेक्स व निफ्टी में उछाल के बाद गिरावट
Oct 12, 2026, 9:58:00 AM
फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 2 IPS समेत 29 पुलिस अधिकारियों का फेरबदल, कई जिलों के SDPO भी बदले
फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 2 IPS समेत 29 पुलिस अधिकारियों का फेरबदल, कई जिलों के SDPO भी बदले
Oct 12, 2026, 9:38:00 AM
INDIA ब्लॉक का 'सुप्रीम' मार्च, कर्नाटक भवन में जुटेंगे कांग्रेसी, CJP का अल्टीमेटम...
INDIA ब्लॉक का 'सुप्रीम' मार्च, कर्नाटक भवन में जुटेंगे कांग्रेसी, CJP का अल्टीमेटम...
Oct 12, 2026, 9:24:00 AM
जब पटना की दुर्गा पूजा में जुटते थे देश के संगीत सम्राट, मोहम्मद रफी से बिस्मिल्लाह खान व सितारा देवी तक सजाते थे महफिल
जब पटना की दुर्गा पूजा में जुटते थे देश के संगीत सम्राट, मोहम्मद रफी से बिस्मिल्लाह खान व सितारा देवी तक सजाते थे महफिल
Oct 12, 2026, 8:55:00 AM
संदेश थाना परिसर के बैरक में चली गोली, होमगार्ड जवान की मौत
संदेश थाना परिसर के बैरक में चली गोली, होमगार्ड जवान की मौत
Oct 12, 2026, 8:52:00 AM
लोक नगर में चोरी की कोशिश, भागने के दौरान बालकनी से गिरा संदिग्ध, लोगों ने पकड़ा, कर दी पिटाई
लोक नगर में चोरी की कोशिश, भागने के दौरान बालकनी से गिरा संदिग्ध, लोगों ने पकड़ा, कर दी पिटाई
Oct 12, 2026, 8:43:00 AM