Asian Games-2026 : आर्चरी के बाद गोल्फ में आया GOLD, फाइनल में रेसलर अमन सहरावत

आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 का आज तीन अक्टूबर का 14वां दिन है। आज भारतीय खिलाड़ी क्रिकेट, तीरंदाजी, वॉलीबॉल, सेलिंग, हॉकी, कुश्ती, रग्बी सेवन्स, गोल्फ और ताइक्वांडो की स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखा रहे हैं।

Asian Games-2026 : आर्चरी के बाद गोल्फ में आया GOLD, फाइनल में रेसलर अमन सहरावत

जापान : आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 का आज तीन अक्टूबर का 14वां दिन है। आज भारतीय खिलाड़ी क्रिकेट, तीरंदाजी, वॉलीबॉल, सेलिंग, हॉकी, कुश्ती, रग्बी सेवन्स, गोल्फ और ताइक्वांडो की स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखा रहे हैं। प्रणवी उर्स ने एशियन गेम्स 2026 में महिला व्यक्तिगत गोल्फ स्पर्धा का गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वह एशियन गेम्स में व्यक्तिगत गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बनीं। फाइनल राउंड से पहले प्रणवी ने 15-अंडर 195 के स्कोर के साथ तीन शॉट की बढ़त बनाई थी। विमेंस की महिला टीम स्पर्धा में भारत ने रजत पदक जीता है। प्रणवी शरथ उर्स, अदिति अशोक और दीक्षा डागर की भारतीय तिकड़ी ने ये कमाल कर दिखाया है।

कुमकुम ने जीत लिया गोल्ड मेडल

वहीं 17 वर्षीय कुमकुम मोहोड ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। कुमकुम एशियाई खेलों की व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। उन्होंने फाइनल में दक्षिण कोरिया की ओह येजिन को हराया। मुकाबला शूट ऑफ में गया, जहां कुमकुम ने जीत हासिल की। भारतीय टीम का मौजूदा एशियन गेम्स में ये आर्चरी में पांचवां गोल्ड मेडल रहा। एशियन गेम्स 2026 में भारत के पदकों की संख्या अब 77 (17 गोल्ड, 25 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज) हो गई है। बता दें कि भारतीय रेसलर अमन सेहरावत फाइनल में पहुंच गए हैं। अमन ने मेन्स 57 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में ताजिकिस्तान के ऐयाल बेलोल्यूब्स्की को 14-8 से हराया।

2 अक्टूबर को भारत के खाते में आए थे कुल 10 पदक

एशियन गेम्स के 13वें दिन यानी दो अक्टूबर को भारत के खाते में कुल 10 पदक आए। इनमें छह गोल्ड, दो सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे। भारत ने सबसे ज्यादा तीन गोल्ड मेडल बॉक्सिंग में झटके। वहीं हॉकी, आर्चरी और कुश्ती में भारत को एक-एक गोल्ड मिले। आर्चरी में दो सिल्वर मेडल भी भारत ने हासिल किए जबकि सेलिंग और सेपकटकरा में एक-एक कांस्य पदक मिले।

Trending News

वलसाड-दानापुर स्पेशल के फेरे बढ़े, आरा व बक्सर में मिलेगा ठहराव
वलसाड-दानापुर स्पेशल के फेरे बढ़े, आरा व बक्सर में मिलेगा ठहराव
Oct 03, 2026, 11:22:00 AM
तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचीं अभिनेत्री यामी गौतम, दरबार साहिब में मत्था टेक लिया गुरु महाराज का आशीर्वाद
तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचीं अभिनेत्री यामी गौतम, दरबार साहिब में मत्था टेक लिया गुरु महाराज का आशीर्वाद
Oct 03, 2026, 11:14:00 AM
NSMCH अस्पताल में फॉरेंसिक जुरिस्कन-2026 का आयोजन, शामिल हुए राज्यपाल
NSMCH अस्पताल में फॉरेंसिक जुरिस्कन-2026 का आयोजन, शामिल हुए राज्यपाल
Oct 03, 2026, 10:48:00 AM
राजीव नगर में कार के अंदर में मिला व्यक्ति का शव, गोली लगने से मौत
राजीव नगर में कार के अंदर में मिला व्यक्ति का शव, गोली लगने से मौत
Oct 03, 2026, 10:40:00 AM
गांधी जयंती के दिन युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस के दावों के बीच उठे सुरक्षा पर सवाल
गांधी जयंती के दिन युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस के दावों के बीच उठे सुरक्षा पर सवाल
Oct 03, 2026, 10:34:00 AM
Asian Games-2026 : आर्चरी के बाद गोल्फ में आया GOLD, फाइनल में रेसलर अमन सहरावत
Asian Games-2026 : आर्चरी के बाद गोल्फ में आया GOLD, फाइनल में रेसलर अमन सहरावत
Oct 03, 2026, 10:11:00 AM
पटना में हवाई फायरिंग, तीन  गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
पटना में हवाई फायरिंग, तीन गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
Oct 02, 2026, 10:35:00 PM
 'नीतीश संवाद' कार्यक्रम, जीविका के 20 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा
'नीतीश संवाद' कार्यक्रम, जीविका के 20 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा
Oct 02, 2026, 7:57:00 PM
जहानाबाद पहुंचे प्रभारी मंत्री जमा खान, बोले-रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
जहानाबाद पहुंचे प्रभारी मंत्री जमा खान, बोले-रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
Oct 02, 2026, 7:40:00 PM
बिहार के लाल के खून से रंगा महाराष्ट्र, 19 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या, कंपनी ने भी छोड़ा साथ
बिहार के लाल के खून से रंगा महाराष्ट्र, 19 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या, कंपनी ने भी छोड़ा साथ
Oct 02, 2026, 7:29:00 PM