तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचीं अभिनेत्री यामी गौतम, दरबार साहिब में मत्था टेक लिया गुरु महाराज का आशीर्वाद

सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की पावन जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में शुक्रवार की संध्या बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम पहुंचीं।

तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचीं अभिनेत्री यामी गौतम, दरबार साहिब में मत्था टेक लिया गुरु महाराज का आशीर्वाद

पटना सिटी : सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की पावन जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में शुक्रवार की संध्या बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम पहुंचीं। उन्होंने दरबार साहिब में मत्था टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया और गुरबाणी का श्रवण किया। तख्त साहिब पहुंचने पर प्रबंधक समिति की ओर से उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

तख्त साहिब पहुंचने के बाद अभिनेत्री यामी गौतम ने सबसे पहले दरबार साहिब में हाजिरी लगाई

तख्त साहिब पहुंचने के बाद अभिनेत्री यामी गौतम ने सबसे पहले दरबार साहिब में हाजिरी लगाई। गुरु महाराज के चरणों में शीश नवाने के बाद उन्होंने कुछ समय गुरबाणी का श्रवण करते हुए तख्त साहिब के आध्यात्मिक वातावरण में बिताया। इस दौरान तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधक समिति के उपाध्यक्ष सरदार गुरुविंदर सिंह ने उनका अभिनंदन किया और उन्हें तख्त साहिब के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया।

पटना साहिब की धरती दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की पावन जन्मस्थली है - अभिनेत्री यामी

अभिनेत्री यामी को बताया गया कि पटना साहिब की धरती दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की पावन जन्मस्थली है और सिख इतिहास में इसका अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। उन्हें गुरु महाराज के बाल्यकाल, पटना साहिब से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों और यहां की धार्मिक विरासत की जानकारी दी गई। यामी गौतम ने इस गौरवशाली इतिहास को श्रद्धा और रुचि के साथ जाना।

अभिनेत्री ने पवित्र जोड़ा साहिब के दर्शन किए और श्रद्धापूर्वक शीश नवाया

इसके बाद उन्होंने पवित्र जोड़ा साहिब के दर्शन किए और श्रद्धापूर्वक शीश नवाया। इस अवसर पर तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ने अभिनेत्री यामी गौतम को गुरु महाराज के आशीर्वाद स्वरूप सिरोपा प्रदान कर सम्मानित किया। दर्शन के उपरांत गुरुद्वारा परिसर स्थित वीआईपी लाउंज में अभिनेत्री का विशेष स्वागत एवं सम्मान किया गया। यहां तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधक समिति के प्रधान सरदार जगजोत सिंह सोही, उपाध्यक्ष सरदार गुरुविन्दर सिंह, महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह सहित समिति के अन्य पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया।

प्रबंधक समिति की ओर से अभिनेत्री यामी गौतम को स्मृति चिह्न एवं धार्मिक पुस्तक भी भेंट की गई

प्रबंधक समिति की ओर से अभिनेत्री यामी गौतम को स्मृति चिह्न एवं धार्मिक पुस्तक भी भेंट की गई। पदाधिकारियों ने गुरु महाराज की पावन जन्मस्थली पर उनके आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। तख्त साहिब के दर्शन के बाद अभिनेत्री यामिनी गौतम ने भी अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने गुरु महाराज की जन्मस्थली पर पहुंचकर मत्था टेकने और यहां के आध्यात्मिक वातावरण को अनुभव करने को अपने लिए श्रद्धा और आत्मिक शांति से भरा विशेष अवसर बताया। अभिनेत्री के पूरे दौरे के दौरान तख्त साहिब के पदाधिकारियों और सेवकों ने सिख परंपराओं के अनुसार, उनका सम्मान किया। वहीं यामी ने भी तख्त साहिब के गौरवशाली इतिहास, धार्मिक विरासत और परंपराओं को करीब से जाना तथा गुरु महाराज की पावन जन्मस्थली के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

Trending News

वलसाड-दानापुर स्पेशल के फेरे बढ़े, आरा व बक्सर में मिलेगा ठहराव
वलसाड-दानापुर स्पेशल के फेरे बढ़े, आरा व बक्सर में मिलेगा ठहराव
Oct 03, 2026, 11:22:00 AM
तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचीं अभिनेत्री यामी गौतम, दरबार साहिब में मत्था टेक लिया गुरु महाराज का आशीर्वाद
तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचीं अभिनेत्री यामी गौतम, दरबार साहिब में मत्था टेक लिया गुरु महाराज का आशीर्वाद
Oct 03, 2026, 11:14:00 AM
NSMCH अस्पताल में फॉरेंसिक जुरिस्कन-2026 का आयोजन, शामिल हुए राज्यपाल
NSMCH अस्पताल में फॉरेंसिक जुरिस्कन-2026 का आयोजन, शामिल हुए राज्यपाल
Oct 03, 2026, 10:48:00 AM
राजीव नगर में कार के अंदर में मिला व्यक्ति का शव, गोली लगने से मौत
राजीव नगर में कार के अंदर में मिला व्यक्ति का शव, गोली लगने से मौत
Oct 03, 2026, 10:40:00 AM
गांधी जयंती के दिन युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस के दावों के बीच उठे सुरक्षा पर सवाल
गांधी जयंती के दिन युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस के दावों के बीच उठे सुरक्षा पर सवाल
Oct 03, 2026, 10:34:00 AM
Asian Games-2026 : आर्चरी के बाद गोल्फ में आया GOLD, फाइनल में रेसलर अमन सहरावत
Asian Games-2026 : आर्चरी के बाद गोल्फ में आया GOLD, फाइनल में रेसलर अमन सहरावत
Oct 03, 2026, 10:11:00 AM
पटना में हवाई फायरिंग, तीन  गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
पटना में हवाई फायरिंग, तीन गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
Oct 02, 2026, 10:35:00 PM
 'नीतीश संवाद' कार्यक्रम, जीविका के 20 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा
'नीतीश संवाद' कार्यक्रम, जीविका के 20 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा
Oct 02, 2026, 7:57:00 PM
जहानाबाद पहुंचे प्रभारी मंत्री जमा खान, बोले-रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
जहानाबाद पहुंचे प्रभारी मंत्री जमा खान, बोले-रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
Oct 02, 2026, 7:40:00 PM
बिहार के लाल के खून से रंगा महाराष्ट्र, 19 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या, कंपनी ने भी छोड़ा साथ
बिहार के लाल के खून से रंगा महाराष्ट्र, 19 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या, कंपनी ने भी छोड़ा साथ
Oct 02, 2026, 7:29:00 PM