पटना में हवाई फायरिंग, तीन गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
राजधानी पटना से सटे बिहटा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कन्हौली बाजार में हुई हवाई फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन कुमार और राजू कुमार के रूप में हुई है।

राजधानी पटना से सटे बिहटा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कन्हौली बाजार में हुई हवाई फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन कुमार और राजू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हथियार, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और एक चोरी की बाइक भी जब्त की है।
इधर पूरे मामले पर दानापुर डीएसपी 2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि 30 सितंबर की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कन्हौली बाजार में हुए फायरिंग मामले में शामिल अपराधी किसी बड़ी घटना के फिराक में सरमेरा मोर के पास थे।इसके बाद छापेमारी कर एक नाबालिग को पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर उसके घर से दो देसी कट्टा और 6 जिंदा कारतूस मिले।
नाबालिग ने बताया कि बिहटा के बशौरा गांव निवासी पंकज सिंह ने व्यापारियों में डर फैलाने और रंगदारी मांगने के लिए अपने साथियों के साथ फायरिंग की थी।साथ ही जब आगे पूछताछ की गई तो घटना में उपयोग हुई बाइक जो पटना से बरामद किया गया इस मामले में सचिन कुमार नाम का अपराधी को गिरफ्तार किया गया जांच में पता चला की बाइक चोरी का था।
जबकि हथियार के बारे में नाबालिग ने बताया कि पटना के बिहार के रहने वाला राजू कुमार से उसने हथियार लिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को दियारा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। जहां इस मामले में दो अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। साथ ही एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है।
जांच में पता चला कि नाबालिग के ऊपर बिहटा थाना में पहले से भी अपराधी इतिहास रहा है। हत्या मामले में पूर्व में वह शामिल था और फरार भी चल रहा था। इसके अलावा राजू कुमार के ऊपर भी दानापुर थाना में हत्या का मामला पहले से दर्ज है और यह पेशेवर अपराधी रहा है।
पुलिस कार्रवाई करते हुए गिरोह के सदस्यों को समय रहते पकड़ लिया। फिलहाल इस मामले में पंकज सिंह को गिरफ्तारी के लिए के द्वारा छापेमारी किया जा रहा है। बता दें कि बीते 6 सितंबर की रात में बिहटा थानाक्षेत्र के कन्हौली ओपी अंतर्गत कन्हौली बाजार में अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने सरेआम हवाई फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैलाने की कोशिश की थी।
जहां पुलिस ने घटनास्थल से एक गोली का खोखा भी बरामद किया था। इधर पुलिस ने टेक्निकल टीम और आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई शुरू की और एक गिरोह का खुलासा भी किया गया।
बिहटा से मयंक सिंह की रिपोर्ट










