हेलीकॉप्टर से सीधे सिर पर गिरा राहत पैकेट, 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत

राज्य के सारण जिले से हैरान करने वाली खबर है। यहां एक बाढ़ पीड़ित की आश्चर्यजनक तरीके से मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर से गिराया गया राहत का पैकेट पीड़ित के सिर पर जा गिरा, जिससे उनकी मौत हो गयी।

हेलीकॉप्टर से सीधे सिर पर गिरा राहत पैकेट, 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत

सारण: राज्य के सारण जिले से हैरान करने वाली खबर है। यहां एक बाढ़ पीड़ित की आश्चर्यजनक तरीके से मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर से गिराया गया राहत का पैकेट पीड़ित के सिर पर जा गिरा, जिससे उनकी मौत हो गयी। इस घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गये। अब इस पूरे इलाके में इस अजीबोगरीब तरीके से हुई मौत के चर्चे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सारण जिले के मकेर प्रखंड के हैजलपुर में सारण तटबंध टूटने के बाद बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाने के दौरान शुक्रवार की शाम घटी दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। दरअसल इस पूरे इलाके में बाढ़ आयी हुई है। जिसे लेकर सरकार के स्तर से लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य जारी है। सरकारी स्तर पर लोगों को खाने का पैकेट उपलब्ध कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम बाढ़ राहत कार्य में लगे हेलीकॉप्टर से पीडितों को खाने का पैकेट गिराया जा रहा था। इसी दौरान हेलीकॉप्टर से गिराया गया राहत का पैकेट परसुरामपुर तटबंध पर खड़े 58 वर्षीय अनिल कुमार सिंह उर्फ अप्पू सिंह के सिर पर जा गिरा। गंभीर चोट लगने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

मिली खबर के अनुसार गिराये गये पैकेट में करीब पांच किलो वजन के पैकेट में चूड़ा और चना था। पैकेट सिर पर गिरते ही अनिल सिंह गिर पड़े और उन्हें उल्टियां होने लगीं। हालांकि उनके आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। इधर घटना के बाद बाढ़ पीड़ितों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने शव को सारण तटबंध पर रखकर बांस-बल्ला लगाकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। बता दें कि गंडक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण परशुरामपुर गांव पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में है। जान बचाने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सुरक्षित स्थान की तलाश में नदी के तटबंध पर शरण लिया हुआ है। 

आक्रोशित ग्रामीणों ने राहत सामग्री वितरण के तरीके पर सवाल उठाया और मौके पर जिलाधिकारी को बुलाने की जिद पर अड गये। इधर घटना की सूचना मिलने पर डीसीएलआर आलोक राज, सीओ सुप्रिया कुमारी और थाना अध्यक्ष विमलेश कुमार मौके पर पहुंचे। इन अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद मार्ग से अवरोध हटाया गया। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आवश्यक जांच की जा रही है।

Trending News

पटना में हवाई फायरिंग, तीन  गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
पटना में हवाई फायरिंग, तीन गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
Oct 02, 2026, 10:35:00 PM
 'नीतीश संवाद' कार्यक्रम, जीविका के 20 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा
'नीतीश संवाद' कार्यक्रम, जीविका के 20 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा
Oct 02, 2026, 7:57:00 PM
जहानाबाद पहुंचे प्रभारी मंत्री जमा खान, बोले-रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
जहानाबाद पहुंचे प्रभारी मंत्री जमा खान, बोले-रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
Oct 02, 2026, 7:40:00 PM
बिहार के लाल के खून से रंगा महाराष्ट्र, 19 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या, कंपनी ने भी छोड़ा साथ
बिहार के लाल के खून से रंगा महाराष्ट्र, 19 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या, कंपनी ने भी छोड़ा साथ
Oct 02, 2026, 7:29:00 PM
गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर, 16 लोगों ने किया रक्तदान
गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर, 16 लोगों ने किया रक्तदान
Oct 02, 2026, 7:10:00 PM
हेलीकॉप्टर से सीधे सिर पर गिरा राहत पैकेट, 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत
हेलीकॉप्टर से सीधे सिर पर गिरा राहत पैकेट, 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Oct 02, 2026, 7:01:00 PM
गांधी-शास्त्री जयंती पर 'जस्टिस फॉर सोसायटी' का सम्मान समारोह, कई प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
गांधी-शास्त्री जयंती पर 'जस्टिस फॉर सोसायटी' का सम्मान समारोह, कई प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
Oct 02, 2026, 6:41:00 PM
एशियन गेम्स में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, चीन को हरा जीता गोल्ड मेडल, ओलंपिक का टिकट भी कटाया
एशियन गेम्स में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, चीन को हरा जीता गोल्ड मेडल, ओलंपिक का टिकट भी कटाया
Oct 02, 2026, 6:29:00 PM
राजद कार्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, बापू के विचारों को बताया आज भी प्रासंगिक
राजद कार्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, बापू के विचारों को बताया आज भी प्रासंगिक
Oct 02, 2026, 6:21:00 PM
धनडीहा में छापेमारी, सैकड़ों लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार
धनडीहा में छापेमारी, सैकड़ों लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार
Oct 02, 2026, 6:05:00 PM