'नीतीश संवाद' कार्यक्रम, जीविका के 20 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा

सहरसा। जीविका के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सहरसा के पूजा बैंक्विट, डीबी रोड में ‘नीतीश संवाद-जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा भी मौजूद रहे।

 'नीतीश संवाद' कार्यक्रम, जीविका के 20 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा

सहरसा। जीविका के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सहरसा के पूजा बैंक्विट, डीबी रोड में ‘नीतीश संवाद-जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा एवं पूर्व विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष गुंजेश्वर साह मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि जीविका ने बिहार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं रोजगार एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार योजनाएं चला रही है।

वहीं, पूर्व विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष गुंजेश्वर साह ने जीविका के 20 वर्षों के सफर की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि जीविका से जुड़कर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार, कृषि, पशुपालन एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में जीविका की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जीविका के 20 वर्षों के सफर और महिलाओं के जीवन में आए बदलावों को भी रेखांकित किया गया।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

'अंग्रेजों के सामने हो जाती थी पैंट गीली, वो RSS के गुंडे अब सरेआम हमारी बहन बेटियों को पीट रहे' भड़के तेजस्वी
'अंग्रेजों के सामने हो जाती थी पैंट गीली, वो RSS के गुंडे अब सरेआम हमारी बहन बेटियों को पीट रहे' भड़के तेजस्वी
Oct 11, 2026, 7:42:00 PM
लूट सके तो लूट लो!, 10 हजार से कम के 3 बेस्ट फोन, 18 हजार वाला 9 हजार में, 6000mAh बैटरी  भी...
लूट सके तो लूट लो!, 10 हजार से कम के 3 बेस्ट फोन, 18 हजार वाला 9 हजार में, 6000mAh बैटरी भी...
Oct 11, 2026, 7:15:00 PM
 पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों में पांच गिरफ्तार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों में पांच गिरफ्तार
Oct 11, 2026, 6:48:00 PM
बिहार एमएलसी चुनाव: एनडीए में घमासान, बागियों पर होगी कार्रवाई
बिहार एमएलसी चुनाव: एनडीए में घमासान, बागियों पर होगी कार्रवाई
Oct 11, 2026, 6:30:00 PM
कोईलवर-डोरीगंज फोरलेन पर बालू वाले ट्रकों की रेलमपेल से जाम, छपरा तक पहुंची खाली ट्रकों की  कतार
कोईलवर-डोरीगंज फोरलेन पर बालू वाले ट्रकों की रेलमपेल से जाम, छपरा तक पहुंची खाली ट्रकों की कतार
Oct 11, 2026, 6:08:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल हुए अखिलेश ठाकुर, जहानाबाद में समाज के लोगों ने किया स्वागत
राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल हुए अखिलेश ठाकुर, जहानाबाद में समाज के लोगों ने किया स्वागत
Oct 11, 2026, 5:49:00 PM
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, लिखित परीक्षा के बाद अब 17 अक्टूबर को मौखिक परीक्षा, ट्रॉफी-प्रोत्साहन राशि से किया जाएगा सम्मानित
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, लिखित परीक्षा के बाद अब 17 अक्टूबर को मौखिक परीक्षा, ट्रॉफी-प्रोत्साहन राशि से किया जाएगा सम्मानित
Oct 11, 2026, 5:29:00 PM
भूरिश्रवा की पावन धरती भोरे में शारदीय नवरात्र की धूम, मां भोरेवाली के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
भूरिश्रवा की पावन धरती भोरे में शारदीय नवरात्र की धूम, मां भोरेवाली के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
Oct 11, 2026, 5:15:00 PM
कलश यात्रा के दौरान बिजली की करंट लगने से 2 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
कलश यात्रा के दौरान बिजली की करंट लगने से 2 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
Oct 11, 2026, 4:52:00 PM
मंत्री श्वेता गुप्ता से मिले जमुई नगर परिषद के उपसभापति नीतीश कुमार, अंग वस्त्र देकर किया भव्य स्वागत
मंत्री श्वेता गुप्ता से मिले जमुई नगर परिषद के उपसभापति नीतीश कुमार, अंग वस्त्र देकर किया भव्य स्वागत
Oct 11, 2026, 4:43:00 PM