बिहार के लाल के खून से रंगा महाराष्ट्र, 19 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या, कंपनी ने भी छोड़ा साथ

समस्तीपुर- रोसड़ा: प्रखंड क्षेत्र के रहुआ गांव से एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां पेट की आग बुझाने और परिवार का सहारा बनने महाराष्ट्र गए 19 वर्षीय बिहारी कामगार की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई।

बिहार के लाल के खून से रंगा महाराष्ट्र, 19 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या, कंपनी ने भी छोड़ा साथ

समस्तीपुर- रोसड़ा: प्रखंड क्षेत्र के रहुआ गांव से एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां पेट की आग बुझाने और परिवार का सहारा बनने महाराष्ट्र गए 19 वर्षीय बिहारी कामगार की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रहुआ गांव (वार्ड संख्या 12) निवासी विनोद सहनी के 19 वर्षीय पुत्र राजू कुमार के रूप में की गई है। इस बर्बर वारदात की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

36-36 घंटे की ड्यूटी कर संवार रहा था परिवार का भविष्य

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, राजू आर्थिक तंगी से जूझ रहे अपने परिवार की मदद के लिए महाराष्ट्र के नागपुर गया था। वहां वह अपनी चाची के पास रहकर एक छड़ (सरिया) निर्माण फैक्ट्री में मजदूरी करता था। राजू बेहद मेहनती युवक था और परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए कई बार लगातार 36-36 घंटे की नाइट शिफ्ट में काम किया करता था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था; बीते दिनों बेखौफ बदमाशों ने रास्ते में उसे घेरकर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस की कार्यशैली पर सवाल, फैक्ट्री मालिक ने भी खींचे हाथ

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और कंपनी प्रबंधन के रवैये को लेकर परिजनों में गहरा आक्रोश है। परिजनों का आरोप है कि नामजद आरोपी की पहचान हो जाने के बाद भी नागपुर पुलिस 'आरोपी के नाबालिग होने' की दलील देकर सख्त कार्रवाई से कतरा रही है। वहीं, जिस छड़ फैक्ट्री के लिए राजू दिन-रात पसीना बहाता था, उसके मालिक की संवेदनहीनता ने भी मानवता को शर्मसार कर दिया है। प्रबंधन ने यह कहकर किसी भी प्रकार की सहायता देने से पल्ला झाड़ लिया कि घटना कंपनी परिसर से बाहर घटी है।

प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा पर उठे सवाल

इस नृशंस हत्याकांड के बाद एक बार फिर अन्य राज्यों में काम कर रहे बिहारी मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों और पीड़ित परिवार ने बिहार सरकार व जिला प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने, महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क साधकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराने तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की पुरजोर मांग की है।

समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट 


Trending News

भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
Oct 16, 2026, 7:48:00 PM
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
Oct 16, 2026, 7:37:00 PM
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
Oct 16, 2026, 7:30:00 PM
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
Oct 16, 2026, 7:18:00 PM
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
Oct 16, 2026, 7:03:00 PM
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
Oct 16, 2026, 6:56:00 PM
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
Oct 16, 2026, 6:45:00 PM
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
Oct 16, 2026, 6:34:00 PM
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
Oct 16, 2026, 6:32:00 PM
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
Oct 16, 2026, 6:24:00 PM