एशियन गेम्स में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, चीन को हरा जीता गोल्ड मेडल, ओलंपिक का टिकट भी कटाया

आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट टीम चीन को फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल जीता है।

एशियन गेम्स में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, चीन को हरा जीता गोल्ड मेडल, ओलंपिक का टिकट भी कटाया

आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में  भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट टीम चीन को फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल जीता है।  शुक्रवार (2 अक्टूबर) को काकामिगाहारा के गिफू प्रीफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले में भारत ने चीन को 1-0 से हराकर इतिहास रच दिया। भारतीय टीम की डिफेंस इस मैच में शानदार रही और उसने चीनी अटैक को नाकाम कर दिया।  भारतीय टीम की जीत में सविता पूनिया का अहम रोल रहा, जिन्होंने पेनल्टी स्ट्रोक पर शानदार बचाव किया। 

इस जीत के साथ ही 44 साल का इंतजार भी खत्म हो गया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 साल बाद एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है। इस जीत के साथ ही उसने लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 का टिकट भी हासिल कर लिया। भारतीय टीम के लिए इस ऐतिहासिक मैच में इकलौता गोल लालरेमसियामी (10वें मिनट) ने दागा।

पहले क्वार्टर में ही भारतीय टीम ने लीड ले ली थी। लालरेमसियामी ने भारत के लिए एकमात्र ऐतिहासिक गोल किया। लालरेमसियामी का यह गोल भारत की जीत के लिए काफी रहा। इसके बाद दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। इस तरह भारतीय टीम ने मौजूदा चैंपियन को 1-0 से हरा दिया। 

बता दें कि 44 सालों के लंबे इंतजार के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) जीता। एशियन गेम्स में महिला हॉकी की शुरुआत 1982 में हुई थी।  पहले ही संस्करण में भारत ने गोल्ड मेडल जीत लिया था। उसके बाद भारत ने अब इस इवेंट में स्वर्णिम स्वर्णिम सफलता हासिल की है।  भारतीय महिला हॉकी टीम ने 1998 और 2018 में फाइनल तक का सफर किया, लेकिन क्रमश: साउथ कोरिया और जापान से हार के चलते रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।   

बतातें चलें कि 2026 एशियन गेम्स में शुक्रवार का दिन भारत के लिए बेहद खास रहा। आज भारत की झोली में कुल 6 गोल्ड मेडल आए।  भारत ने आज 13 मेडल अपने नाम किए। 16 गोल्ड के साथ मेडल टैली में भारत पांचवें स्थान पर आ गया है।  भारत के कुल मेडल की संख्या अब 76 पहुंच गई है।  

Trending News

पटना में हवाई फायरिंग, तीन  गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
पटना में हवाई फायरिंग, तीन गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
Oct 02, 2026, 10:35:00 PM
 'नीतीश संवाद' कार्यक्रम, जीविका के 20 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा
'नीतीश संवाद' कार्यक्रम, जीविका के 20 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा
Oct 02, 2026, 7:57:00 PM
जहानाबाद पहुंचे प्रभारी मंत्री जमा खान, बोले-रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
जहानाबाद पहुंचे प्रभारी मंत्री जमा खान, बोले-रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
Oct 02, 2026, 7:40:00 PM
बिहार के लाल के खून से रंगा महाराष्ट्र, 19 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या, कंपनी ने भी छोड़ा साथ
बिहार के लाल के खून से रंगा महाराष्ट्र, 19 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या, कंपनी ने भी छोड़ा साथ
Oct 02, 2026, 7:29:00 PM
गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर, 16 लोगों ने किया रक्तदान
गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर, 16 लोगों ने किया रक्तदान
Oct 02, 2026, 7:10:00 PM
हेलीकॉप्टर से सीधे सिर पर गिरा राहत पैकेट, 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत
हेलीकॉप्टर से सीधे सिर पर गिरा राहत पैकेट, 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Oct 02, 2026, 7:01:00 PM
गांधी-शास्त्री जयंती पर 'जस्टिस फॉर सोसायटी' का सम्मान समारोह, कई प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
गांधी-शास्त्री जयंती पर 'जस्टिस फॉर सोसायटी' का सम्मान समारोह, कई प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
Oct 02, 2026, 6:41:00 PM
एशियन गेम्स में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, चीन को हरा जीता गोल्ड मेडल, ओलंपिक का टिकट भी कटाया
एशियन गेम्स में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, चीन को हरा जीता गोल्ड मेडल, ओलंपिक का टिकट भी कटाया
Oct 02, 2026, 6:29:00 PM
राजद कार्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, बापू के विचारों को बताया आज भी प्रासंगिक
राजद कार्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, बापू के विचारों को बताया आज भी प्रासंगिक
Oct 02, 2026, 6:21:00 PM
धनडीहा में छापेमारी, सैकड़ों लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार
धनडीहा में छापेमारी, सैकड़ों लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार
Oct 02, 2026, 6:05:00 PM