उपेंद्र कुशवाहा थामेंगे BJP का दामन ? विलय की चर्चा तेज! कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है। ऐसी अटकलें हैं कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) का बीजेपी में विलय में हो सकता है। इस चर्चा के बाद बिहार के सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है।

उपेंद्र कुशवाहा थामेंगे BJP का दामन ? विलय की चर्चा तेज! कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Apr 27, 2026, 11:59:00 AM

बिहार में सम्राट सरकार के कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलें हैं। नई सरकार के गठन के बाद अब तक मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हुआ है। वहीं इस बीच उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है। ऐसी अटकलें हैं कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) का बीजेपी में विलय में हो सकता है। इस चर्चा के बाद बिहार के सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को बीजेपी की ओर से पार्टी का विलय करने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को एमएलसी बनाने और मंत्रिमंडल विस्तार में जगह देने का आश्वासन दिया गया है। हालांकि अब तक उपेंद्र कुशवाहा की ओर से ऐसा कोई बयान नहीं सामने आया है।  

इससे पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में रालोमो कोटे से उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र दीपक प्रकाश को पंचायती राज मंत्री बनाया गया था, हालांकि तब वे किसी सदन के सदस्य भी नहीं थे।  वर्तमान में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री हैं और जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना है। ऐसे में बीजेपी नए समीकरण साधने में जुटी है। इसी कड़ी में विलय की अटकलें तेज है।

 बता दें कि पहले भी उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) में नाराजगी की खबरें सामने आयी थी चर्चा थी कि रालोमो के चार में से तीन विधायक नेतृत्व की नीति से खुश नहीं। अब एक बार फिर ऐसी चर्चा तेज है, इसलिए यह विलय का एक बड़ा कारण बताया जा रहा है।

हालांकि, इन तमाम अटकलों से उपेंद्र कुशवाहा ने साफ इनकार किया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में इस तरह की चर्चाएं होती रहती हैं। अब सम्राट कैबिनेट विस्तार के बाद ही तस्वीर साफ हो पायेगी। उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र दीपक प्रकाश रालोमो कोटे से मंत्री बनते हैं या पार्टी का विलय होता है। फ़िलहाल तो सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म है।