ऐसे भाजपा को हराना मुश्किल, अखिलेश सिंह ने विपक्ष को दिया जीत का फॉर्मूला, कहा-माथा पीटने से कोई लाभ नहीं

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 206 सीटें जीतकर दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल कर इतिहास रच दिया। चुनाव रिजल्ट पर कांग्रेस के राज्य सभा सांसद अखिलेश सिंह की प्रतिक्रिया सामने आयी है।

ऐसे भाजपा को हराना मुश्किल, अखिलेश सिंह ने विपक्ष को दिया जीत का फॉर्मूला, कहा-माथा पीटने से कोई लाभ नहीं

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 206 सीटें जीतकर दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल कर इतिहास रच दिया। ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है। वहीं चुनाव रिजल्ट पर कांग्रेस के राज्य सभा सांसद अखिलेश सिंह की प्रतिक्रिया सामने आयी है। आज पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बंगाल चुनाव के नतीजों पर विपक्ष को बड़ी नसीहत दी है और बीजेपी को हारने का प्लान भी बताया है।  

बंगाल में बीजेपी की बड़ी जीत पर कांग्रेस राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि अब माथा पीटने से कोई लाभ नहीं होगा, क्योंकि सरकार बन चुकी है और जनादेश को स्वीकार करना ही पड़ता है। अखिलेश सिंह ने क्षेत्रीय दलों को आगाह करते हुए कहा कि ममता बनर्जी या अन्य कोई भी दल अगर यह समझता है कि वह अकेले भाजपा को हरा सकता है, तो यह उनकी भूल है।

अखिलेश सिंह ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में खास तौर पर क्षेत्रीय पार्टियों के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है, जिसे उन्हें समझना चाहिए। भाजपा जैसी बड़ी शक्ति से मुकाबले के लिए सभी विपक्षी दलों का एक मंच पर आना अनिवार्य है। वहीं बिहार में आगामी 7 मई को होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार पर अखिलेश सिंह ने कहा कि वे कामना करते हैं कि नए मंत्री बेहतर हों और जनता की आकांक्षाओं को पूरा कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। नए मंत्रिमंडल की पहली प्राथमिकता बिगड़ती लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को सुधारना और शासन में पारदर्शिता लाना होनी चाहिए ताकि राज्य की छवि में सुधार हो सके।

वहीं प्रदेश में लगातार गिर रहे पुलों की घटनाओं पर अखिलेश सिंह ने सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। विक्रमशिला पुल के मामले पर उन्होंने कहा कि बिहार में पुलों का गिरना अब कोई नई बात नहीं रह गई है। कांग्रेस सांसद ने राज्य सरकार से मांग की कि निर्माण कार्यों में हो रहे इस बड़े भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय समीक्षा की जाए। 

बता दें कि चार राज्यों पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के फाइनल नतीजे आ चुके हैं। असम और पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने बंपर वोटों से जीत दर्ज की है। तमिलनाडु में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ सरकार बनाने जा रही है। पुडुचेरी में भी एनडीए ने बाजी मारी है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM