लैंड‑फॉर‑जॉब केस में लालू परिवार की बढ़ी मुश्किलें, 9 मार्च से रोज़ाना होगी सुनवाई

बिहार के बहुचर्चित लैंड फॉर जॉब (जमीन के बदले नौकरी) मामले में गुरुवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। अदालत ने फिलहाल राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव को व्यक्तिगत पेशी से छ

लैंड‑फॉर‑जॉब केस में लालू परिवार की बढ़ी मुश्किलें

बिहार के बहुचर्चित लैंड फॉर जॉब (जमीन के बदले नौकरी) मामले में गुरुवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। अदालत ने फिलहाल राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव को व्यक्तिगत पेशी से छूट दे दी है। हालांकि कोर्ट ने साफ कर दिया है कि आरोपों के औपचारिक गठन के लिए इन सभी को 1 फरवरी से 25 फरवरी के बीच अदालत में उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

सुनवाई के दौरान लालू प्रसाद यादव की बेटियां मीसा भारती और हेमा यादव भी कोर्ट में पेश हुईं। दोनों ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए खुद को निर्दोष बताया। सभी आरोपियों की ओर से स्वास्थ्य और अन्य निजी कारणों का हवाला देते हुए फिजिकल अपीयरेंस से छूट की मांग की गई थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने ट्रायल में तेजी लाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। 

कोर्ट ने आदेश दिया है कि 9 मार्च से इस केस की सुनवाई डे-टू-डे यानी प्रतिदिन के आधार पर की जाएगी, ताकि मामले का जल्द निपटारा हो सके।

आरोप है कि पटना और अन्य इलाकों में कीमती जमीनों को लालू परिवार के सदस्यों या उनसे जुड़ी कंपनियों के नाम पर बहुत कम कीमतों पर ट्रांसफर कराया गया. जांच एजेंसी का दावा है कि कई मामलों में उचित चयन प्रक्रिया या विज्ञापन के बिना ही नियुक्तियां कर दी गईं.

इस मामले में ईडी (ED) और सीबीआई (CBI) लगातार लालू परिवार और उनके करीबियों के खिलाफ जांच कर रही है. वर्तमान में चार्जशीट दाखिल होने के बाद मामला 'आरोप तय' करने के चरण में है.

Trending News

फरार आरोपियों के घर चिपका इश्तहार, कोर्ट में हाजिर होने का अल्टीमेटम
फरार आरोपियों के घर चिपका इश्तहार, कोर्ट में हाजिर होने का अल्टीमेटम
Sep 09, 2026, 5:30:00 PM
30 दिनों के भीतर हो रहा है शिक्षको के आवेदनों का निपटारा: शिक्षा मंत्री
30 दिनों के भीतर हो रहा है शिक्षको के आवेदनों का निपटारा: शिक्षा मंत्री
Sep 09, 2026, 5:20:00 PM
पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 21 पशु बरामद, पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, पीछा कर दो गिरफ्तार
पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 21 पशु बरामद, पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, पीछा कर दो गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 5:17:00 PM
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
Sep 09, 2026, 4:22:00 PM
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
Sep 09, 2026, 4:12:00 PM
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM