नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू, BJP अध्यक्ष ने कहा- यह पवित्रता व सामूहिकता का देता है परिचय

आस्था और भक्ति को समर्पित लोकआस्था के महापर्व छठ की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ हुई। इस अवसर पर श्रद्धालु यमुना नदी के आईटीओ घाट पर पहुंचे और पवित्र स्नान कर पूजा-अर्चना की।

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू,  BJP अध्यक्ष ने कहा- यह पवित्रता व सामूहिकता का देता है परिचय

नई दिल्ली : आस्था और भक्ति को समर्पित लोकआस्था के महापर्व छठ की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ हुई। इस अवसर पर श्रद्धालु यमुना नदी के आईटीओ घाट पर पहुंचे और पवित्र स्नान कर पूजा-अर्चना की। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि छठ के गीतों में परिवार की पूरी पीढ़ी की याद आ जाती है। यह पर्व स्वच्छता, शुचिता और पवित्रता के साथ-साथ सामूहिकता का परिचय देता है। 

नितिन नवीन ने कहा- लोकआस्था के इस महापर्व की जब शुरुआत होती है तो अपने आप में एक-एक बिहारवासी, एक-एक देशवासी, जो हिंदू परंपराओं के साथ इस पूजा से जुड़े हैं

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि लोकआस्था के इस महापर्व की जब शुरुआत होती है तो अपने आप में एक-एक बिहारवासी, एक-एक देशवासी, जो हिंदू परंपराओं के साथ इस पूजा से जुड़े हैं, सबके अंदर आस्था का एक अलग सैलाब देखने को मिलता है। छठ के गीतों में जिस प्रकार से परिवार की पूरी पीढ़ी ध्यान में आ जाती है कि हमारी दादी ने कैसे किया, हमारे पूर्वजों ने कैसे इस पर्व को किया।

मानता हूं कि इतने बड़े परिवार का भाव किसी पूजा पद्धति में शायद ही देखने को मिलता है, जहां एक ओर प्रकृति की भी पूजा है - नितिन नवीन

उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि इतने बड़े परिवार का भाव किसी पूजा पद्धति में शायद ही देखने को मिलता है, जहां एक ओर प्रकृति की भी पूजा है, भगवान भास्कर से लेकर गंगा मैया तक की, और हमारे प्रसादों का, जो अलग-अलग दिनों में अलग-अलग प्रकार के बनते हैं, उनका एक अलग महत्व होता है। हमारे किसान भाइयों का भी इस पूरी पूजा पद्धति में एक अलग स्थान देखने को मिलता है।

BJP अध्यक्ष ने कहा- यह पूजा हमारी स्वच्छता, शुचिता, पवित्रता के साथ-साथ सामूहिकता का एक बहुत बड़ा परिचय देती है  

उन्होंने कहा कि यह पूजा हमारी स्वच्छता, शुचिता, पवित्रता के साथ-साथ सामूहिकता का एक बहुत बड़ा परिचय देती है। छठ पर्व तो हमारे घर-परिवार में होता है, इसलिए बचपन से ही यह आस्था जुड़ी है। इसके अलावा, आस्था और भक्ति को समर्पित महापर्व छठ पूजा की शुरुआत आज दिल्ली में हुई। चार दिवसीय महापर्व का शुभारंभ नहाय-खाय के साथ हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालु यमुना नदी के आईटीओ घाट पर पहुंचे, जहां उन्होंने पवित्र स्नान किया और पूजा-अर्चना की।

लोक आस्था और सूर्य उपासना के पावन महापर्व छठ पूजा के प्रथम अनुष्ठान 'नहाय-खाय' की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं - CM रेखा गुप्ता

वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि लोक आस्था और सूर्य उपासना के पावन महापर्व छठ पूजा के प्रथम अनुष्ठान 'नहाय-खाय' की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। इस बार दिल्ली में छठ महापर्व और भी भव्य होगा। मुनक नहर के दोनों किनारों पर 11 किलोमीटर लंबे सुंदर छठ घाट तैयार किए गए हैं, ताकि आप सभी पूरे श्रद्धाभाव और सुविधा के साथ छठी मैया की पूजा कर सकें। छठी मैया से प्रार्थना है कि हर परिवार पर उनकी कृपा बनी रहे, हर घर में सुख, शांति और समृद्धि आए।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
Nov 13, 2026, 9:53:00 PM
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
Nov 13, 2026, 6:45:00 PM
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
Nov 13, 2026, 6:30:00 PM
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
Nov 13, 2026, 6:15:00 PM
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
Nov 13, 2026, 6:00:00 PM
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
Nov 13, 2026, 5:50:00 PM
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
Nov 13, 2026, 5:45:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
Nov 13, 2026, 5:30:00 PM
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
Nov 13, 2026, 5:15:00 PM
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
Nov 13, 2026, 5:00:00 PM