एसआईआर पर विपक्ष को करारा जवाब: ‘बिहार में एसआईआर हुआ, विपक्ष का सूपड़ा साफ हुआ’ – संजय सरावगी

नववर्ष 2026 के पावन अवसर पर बिहार भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्री संजय सरावगी आज पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचे और वीर बजरंगबली की विधिवत पूजा-अर्चना कर बिहार की प्रगति, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

एसआईआर पर विपक्ष को करारा जवाब: ‘बिहार में एसआईआर हुआ, विपक्ष का सूपड़ा साफ हुआ’ – संजय सरावगी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 01, 2026, 4:18:00 PM

पटना: नववर्ष 2026 के पावन अवसर पर बिहार भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्री संजय सरावगी आज पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचे और वीर बजरंगबली की विधिवत पूजा-अर्चना कर बिहार की प्रगति, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर महावीर मंदिर के पुजारी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को आशीर्वाद स्वरूप अंगवस्त्र प्रदान किया।

पूजा-अर्चना के उपरांत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा,“नववर्ष के प्रथम दिन महावीर मंदिर में दर्शन-पूजन कर वीर बजरंगबली से प्रार्थना की है कि बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े, प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि आए और बिहार भाजपा जनसेवा के संकल्प के साथ और सशक्त हो।”

इस दौरान एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष जानबूझकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है।

उन्होंने कहा, “बिहार में भी एसआईआर हुआ, लेकिन विपक्ष एसआईआर-एसआईआर करता ही रह गया और उसका सूपड़ा साफ हो गया। एसआईआर आम जनता के लिए कोई मुद्दा नहीं है।”

भाजपा अध्यक्ष ने सवालिया लहजे में कहा,

“क्या विपक्ष चाहता है कि बांग्लादेशी, रोहिंगिया और घुसपैठिये मतदान करें? जो लोग स्थायी रूप से कहीं और चले गए या जिनका निधन हो चुका है, उनके नाम मतदाता सूची में बने रहें?”

उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिहार में एसआईआर के दौरान एक भी मतदाता ने यह नहीं कहा कि उसका नाम गलत तरीके से काटा गया है।

“विपक्ष केवल भूमिका बांध रहा है। वह घुसपैठियों के वोटों के सहारे चुनाव जीतना चाहता है।” संजय सरावगी ने कहा कि आम जनता विपक्ष की मंशा को भली-भांति समझ चुकी है।

“पश्चिम बंगाल में भी इस बार विपक्ष का सूपड़ा साफ होना तय है। जनता जो सोच रही है, उसके विपरीत विपक्ष सोच रहा है, और यही उनके राजनीतिक अंत का कारण बनेगा

Trending News

पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
Jul 25, 2026, 10:17:00 PM
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
Jul 25, 2026, 10:09:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
Jul 25, 2026, 10:00:00 PM
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
Jul 25, 2026, 9:51:00 PM
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
Jul 25, 2026, 9:42:00 PM
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM