श्याम-दिलीप ने कहा- छठ किसी एक वर्ग का नहीं, जनआस्था और संस्कृति का महापर्व

बिहार में छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला। बिहार सरकार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने धर्मगंज घाट पर पहुंचकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और भगवान भास्कर और छठी मैया से प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

श्याम-दिलीप ने कहा- छठ किसी एक वर्ग का नहीं, जनआस्था और संस्कृति का महापर्व

पटना : बिहार में छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला। बिहार सरकार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने धर्मगंज घाट पर पहुंचकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और भगवान भास्कर और छठी मैया से प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर भी टिप्पणी की।  

श्याम रजक ने बंगाल में छठ पर्व को लेकर तृणमूल कांग्रेस के सांसद की टिप्पणियों और राहुल के व्यवहार पर दी प्रतिक्रिया

वहीं, पटना में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने बंगाल में छठ पर्व को लेकर तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी की टिप्पणियों और राहुल गांधी के व्यवहार पर प्रतिक्रिया दी। धर्मगंज घाट पर पूजा-अर्चना के बाद बिहार सरकार में मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि छठ महापर्व में डूबते और उगते, दोनों सूर्य की उपासना की जाती है। एक दिन पहले श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया था और सोमवार सुबह उगते सूर्य की पूजा की गई।

भगवान भास्कर का प्रकाश पूरी दुनिया और ब्रह्मांड को रोशन करता है - श्याम रजक

उन्होंने कहा कि भगवान भास्कर का प्रकाश पूरी दुनिया और ब्रह्मांड को रोशन करता है। छठी मैया और सूर्य देव सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। उन्होंने प्रार्थना की कि देश के सभी लोग सुखी, समृद्ध और स्वस्थ रहें तथा सभी का कल्याण हो। सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि इतने वर्षों तक भारत में रहने के बावजूद सोनिया गांधी देश से भावनात्मक रूप से जुड़ नहीं पाई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पुस्तक राजनीतिक उद्देश्यों से प्रेरित है और इसमें कोई विशेष सार्थकता नहीं है। जब कोई व्यक्ति राजनीतिक उद्देश्य से अपनी आत्मकथा लिखता है, तो लोग उसे गंभीरता से नहीं लेते।

रजक ने कल्याण बनर्जी पर साधा निशाना, कहा- संस्कृति और राजनीति को अलग-अलग नजरिए से देखना चाहिए

सांसद कल्याण बनर्जी की छठ पर्व को लेकर की गई टिप्पणियों पर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा कि संस्कृति और राजनीति को अलग-अलग नजरिए से देखना चाहिए। छठ किसी एक समुदाय, वर्ग या क्षेत्र का त्योहार नहीं, बल्कि व्यापक सांस्कृतिक आस्था का पर्व है। छठ पूजा में भगवान और भक्त के बीच कोई मध्यस्थ नहीं होता। श्रद्धालु प्रकृति के विभिन्न स्वरूपों से जुड़कर सीधे भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना करते हैं।

राहुल के व्यवहार पर प्रतिक्रिया देते हुए श्याम रजक ने इसे बचकाना बताया

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी के व्यवहार पर प्रतिक्रिया देते हुए श्याम रजक ने इसे बचकाना बताया। उन्होंने कहा कि देश के भीतर राजनीतिक विरोध और बहस लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन किसी विदेशी प्रतिनिधि द्वारा भारत की आंतरिक राजनीति में हस्तक्षेप करना और देश के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने इसे भारत की विदेश नीति के विरुद्ध बताते हुए देशहित से जुड़ा गंभीर मुद्दा करार दिया।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

छठ पूजा के दौरान दो करोड़ की चोरी, बंद मकान से सोने के जेवरात लेकर फरार हुए चोर
छठ पूजा के दौरान दो करोड़ की चोरी, बंद मकान से सोने के जेवरात लेकर फरार हुए चोर
Nov 16, 2026, 4:05:00 PM
PLI योजना का असर! भारत की सोलर मॉड्यूल उत्पादन क्षमता 15 गुना बढ़कर 116 हुई गीगावाट
PLI योजना का असर! भारत की सोलर मॉड्यूल उत्पादन क्षमता 15 गुना बढ़कर 116 हुई गीगावाट
Nov 16, 2026, 4:00:00 PM
श्याम-दिलीप ने कहा- छठ किसी एक वर्ग का नहीं, जनआस्था और संस्कृति का महापर्व
श्याम-दिलीप ने कहा- छठ किसी एक वर्ग का नहीं, जनआस्था और संस्कृति का महापर्व
Nov 16, 2026, 3:45:00 PM
थोक महंगाई दर अक्टूबर में 12 प्रतिशत के पार, ईंधन और बिजली की कीमतों में आया बड़ा उछाल
थोक महंगाई दर अक्टूबर में 12 प्रतिशत के पार, ईंधन और बिजली की कीमतों में आया बड़ा उछाल
Nov 16, 2026, 3:30:00 PM
मंत्री संजय निषाद ने कहा- भारत संविधान से चलता है, धार्मिक बयानबाजी से नहीं
मंत्री संजय निषाद ने कहा- भारत संविधान से चलता है, धार्मिक बयानबाजी से नहीं
Nov 16, 2026, 3:15:00 PM
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा- UP की जनता परिवर्तन चाहती है, मजबूत विकल्प पेश करेगा INDIA ब्लॉक
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा- UP की जनता परिवर्तन चाहती है, मजबूत विकल्प पेश करेगा INDIA ब्लॉक
Nov 16, 2026, 3:00:00 PM
मन की बात क्विज : PM मोदी ने टॉप 10 विजेताओं को दी बधाई, 29 नवंबर को की अगले संस्करण की घोषणा
मन की बात क्विज : PM मोदी ने टॉप 10 विजेताओं को दी बधाई, 29 नवंबर को की अगले संस्करण की घोषणा
Nov 16, 2026, 2:45:00 PM
छठ पूजा पर जुहू बीच पहुंचे सोनू सूद, बोले- यूपी-बिहार के लोगों ने ही बनाया है देश को
छठ पूजा पर जुहू बीच पहुंचे सोनू सूद, बोले- यूपी-बिहार के लोगों ने ही बनाया है देश को
Nov 16, 2026, 2:30:00 PM
बिलकिस बानो केस : सुप्रीम कोर्ट ने 2 दोषियों को जमानत, उम्रकैद की सजा पर भी रोक
बिलकिस बानो केस : सुप्रीम कोर्ट ने 2 दोषियों को जमानत, उम्रकैद की सजा पर भी रोक
Nov 16, 2026, 2:15:00 PM
बिहार-झारखंड में धूमधाम से संपन्न हुआ छठ महापर्व, नितिन नवीन ने भी पत्नी संग पूरे किए अनुष्ठान
बिहार-झारखंड में धूमधाम से संपन्न हुआ छठ महापर्व, नितिन नवीन ने भी पत्नी संग पूरे किए अनुष्ठान
Nov 16, 2026, 2:00:00 PM