बिलकिस बानो केस : सुप्रीम कोर्ट ने 2 दोषियों को जमानत, उम्रकैद की सजा पर भी रोक

सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो गैंगरेप और हत्या मामले में दोषी ठहराए गए दो लोगों की उम्रकैद की सजा को निलंबित कर दिया है। साथ ही, कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जमानत दे दी है। हालांकि, दोषसिद्धि के खिलाफ की गई अपील पर सुनवाई जारी रहेगी।

बिलकिस बानो केस : सुप्रीम कोर्ट ने 2 दोषियों को जमानत, उम्रकैद की सजा पर भी रोक

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो गैंगरेप और हत्या मामले में दोषी ठहराए गए दो लोगों की उम्रकैद की सजा को निलंबित कर दिया है। साथ ही, कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जमानत दे दी है। हालांकि, दोषसिद्धि के खिलाफ की गई अपील पर सुनवाई जारी रहेगी। दो दोषियों विपिनचंद्र कन्हैयालाल जोशी और प्रदीप रमनलाल मोधिया ने जेल में 17 साल से अधिक का समय बिताया है। कोर्ट ने परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए दोनों को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। यह रिहाई ट्रायल कोर्ट की ओर से तय शर्तों के अधीन होगी। यह आदेश 28 अक्टूबर को जारी किया गया था।

पेश वकील सिद्धार्थ लूथरा ने कहा- वे 17 साल से अधिक समय से जेल में हैं

दोषियों की ओर से पेश वकील सिद्धार्थ लूथरा ने बताया कि वे 17 साल से अधिक समय से जेल में हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों में से एक का नाम एफआईआर में नहीं था और घटना के लगभग तीन साल बाद उसे इस मामले में आरोपी बनाया गया था। बेंच को यह भी बताया गया कि आरोपियों में से एक गंभीर रूप से दिव्यांग है। गुजरात सरकार ने दोनों दोषियों की जमानत याचिका का विरोध किया। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल राजा ठाकरे ने तर्क दिया कि खासकर अपराध की गंभीरता को देखते हुए निचली अदालतों ने रिकॉर्ड पर मौजूद सभी प्रासंगिक सामग्रियों पर विचार किया था।

बेंच ने कहा- इन अपीलों में ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर विचार किया जाना जरूरी है

वहीं दोनों पक्षों को सुनने और अपील से जुड़े मुद्दों को ध्यान में रखते हुए अदालत ने दोनों दोषियों की उम्रकैद की सजा पर रोक लगी दी। साथ ही, दोनों को जमानत दे दी। आदेश में कहा गया कि दोनों पक्षों को सुनने के बाद इतना कहना ही काफी है कि अपीलकर्ता 17 साल से अधिक समय से जेल में हैं। इसके अलावा, एक अपीलकर्ता गंभीर रूप से दिव्यांग भी है। बेंच ने कहा कि इन अपीलों में ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर विचार किया जाना जरूरी है।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

छठ पूजा पर जुहू बीच पहुंचे सोनू सूद, बोले- यूपी-बिहार के लोगों ने ही बनाया है देश को
छठ पूजा पर जुहू बीच पहुंचे सोनू सूद, बोले- यूपी-बिहार के लोगों ने ही बनाया है देश को
Nov 16, 2026, 2:30:00 PM
बिलकिस बानो केस : सुप्रीम कोर्ट ने 2 दोषियों को जमानत, उम्रकैद की सजा पर भी रोक
बिलकिस बानो केस : सुप्रीम कोर्ट ने 2 दोषियों को जमानत, उम्रकैद की सजा पर भी रोक
Nov 16, 2026, 2:15:00 PM
बिहार-झारखंड में धूमधाम से संपन्न हुआ छठ महापर्व, नितिन नवीन ने भी पत्नी संग पूरे किए अनुष्ठान
बिहार-झारखंड में धूमधाम से संपन्न हुआ छठ महापर्व, नितिन नवीन ने भी पत्नी संग पूरे किए अनुष्ठान
Nov 16, 2026, 2:00:00 PM
सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदली
सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदली
Nov 16, 2026, 1:42:00 PM
दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध ICC अध्यक्ष चुने गए जय शाह, विश्वास और समर्थन के लिए जताया आभार
दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध ICC अध्यक्ष चुने गए जय शाह, विश्वास और समर्थन के लिए जताया आभार
Nov 16, 2026, 1:30:00 PM
मुजफ्फरपुर जेल में 98 बंदियों ने रखा छठ व्रत, मुस्लिम महिला भी बनीं छठी मैया की उपासक
मुजफ्फरपुर जेल में 98 बंदियों ने रखा छठ व्रत, मुस्लिम महिला भी बनीं छठी मैया की उपासक
Nov 16, 2026, 1:00:00 PM
फिलीपींस यात्रा पर PM मोदी, बोले- 'आसियान देशों के साथ मित्रता को विशेष महत्व देता है भारत'
फिलीपींस यात्रा पर PM मोदी, बोले- 'आसियान देशों के साथ मित्रता को विशेष महत्व देता है भारत'
Nov 16, 2026, 12:39:00 PM
PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने सम्राट चौधरी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने सम्राट चौधरी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
Nov 16, 2026, 10:54:00 AM
SP के निर्देशानुसार खैर की लकड़ी की तस्करी का खुलासा, करीब 10 लाख मूल्य की लकड़ी से लदा ट्रक जब्त, एक अभियुक्त गिरफ्तार
SP के निर्देशानुसार खैर की लकड़ी की तस्करी का खुलासा, करीब 10 लाख मूल्य की लकड़ी से लदा ट्रक जब्त, एक अभियुक्त गिरफ्तार
Nov 16, 2026, 10:46:00 AM
2012 से छठ व्रतियों की सेवा कर रही नवनिर्माण संस्था, बुजुर्गों को घाट तक पहुंचाने में भी करती है मदद
2012 से छठ व्रतियों की सेवा कर रही नवनिर्माण संस्था, बुजुर्गों को घाट तक पहुंचाने में भी करती है मदद
Nov 16, 2026, 10:39:00 AM