मुजफ्फरपुर जेल में 98 बंदियों ने रखा छठ व्रत, मुस्लिम महिला भी बनीं छठी मैया की उपासक

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन हो गया। जेल की सलाखों के पीछे भी छठी मैया के प्रति आस्था और विश्वास का अनूठा नजारा देखने को मिला।

मुजफ्फरपुर जेल में 98 बंदियों ने रखा छठ व्रत, मुस्लिम महिला भी बनीं छठी मैया की उपासक

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन हो गया। जेल की सलाखों के पीछे भी छठी मैया के प्रति आस्था और विश्वास का अनूठा नजारा देखने को मिला। इस वर्ष जेल में कुल 98 महिला और पुरुष बंदियों ने छठ व्रत रखा। इनमें 51 महिलाएं और 47 पुरुष शामिल हैं। खास बात यह रही कि व्रत करने वालों में एक मुस्लिम महिला और एक सिख पुरुष बंदी भी शामिल रहे। ‎ 

सरकार के आदेश के आलोक में जिला प्रशासन व कारा प्रशासन की ओर से इस वर्ष छठ पूजा के लिए भव्य और आकर्षक व्यवस्था की गई थी‎

सरकार के आदेश के आलोक में जिला प्रशासन और कारा प्रशासन की ओर से इस वर्ष छठ पूजा के लिए भव्य और आकर्षक व्यवस्था की गई थी। बंदियों के लिए घर जैसा माहौल तैयार किया गया, ताकि वे पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ छठी मैया की आराधना कर सकें। ‎ ‎छठ व्रत करने वाली एक महिला बंदी ने बताया कि वह पहली बार जेल में छठ का व्रत कर रही हैं। उन्हें यहां किसी तरह की कमी महसूस नहीं हुई। जेलर और प्रशासन के लोगों ने हर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराई है। 

'अपने बच्चों के अच्छे भविष्य और परिवार की खुशहाली के लिए छठ व्रत कर रही हैं'

उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चों के अच्छे भविष्य और परिवार की खुशहाली के लिए छठ व्रत कर रही हैं। छठी मैया से उनकी प्रार्थना है कि सभी का घर-संसार खुशहाल रहे और किसी को कोई परेशानी न हो। उन्होंने प्रशासन के लोगों की भलाई की भी कामना की। ‎ ‎वहीं, पंजाब के रहने वाले एक सिख पुरुष बंदी ने बताया कि वह पिछले चार वर्षों से जेल में रहकर छठ व्रत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नौ साल से जेल में बंद हैं और अन्य बंदियों को छठ करते देखकर उनके मन में भी यह व्रत करने की इच्छा जगी। जेल प्रशासन की ओर से धोती, गंजी, गमछा और पूजा की सभी सामग्री उपलब्ध कराई गई। उन्होंने छठी मैया से जेल से मुक्ति मिलने और अपने परिवार के पास लौटने की प्रार्थना की। साथ ही अन्य बंदियों की भी जल्द रिहाई की कामना की। ‎

मुस्लिम महिला बंदी ने भी छठ व्रत कर सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी आस्था की मिसाल पेश की

‎इसी तरह एक मुस्लिम महिला बंदी ने भी छठ व्रत कर सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी आस्था की मिसाल पेश की। उन्होंने बताया कि वह ढाई साल से जेल में बंद हैं। यहां छठ करने वाली महिलाओं का उत्साह देखकर उन्होंने भी व्रत रखा। प्रशासन की ओर से कपड़े, फल-फूल और पूजा की सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। उन्होंने छठी मैया से अपनी और अन्य बंदियों की जेल से रिहाई तथा परिवार के पास लौटने की प्रार्थना की। ‎ 

जिला प्रशासन की ओर से महिला व्रतियों को साड़ी, लहठी और चूड़ी, जबकि पुरुष व्रतियों को धोती, गंजी और गमछा उपलब्ध कराया गया

‎जिला प्रशासन की ओर से महिला व्रतियों को साड़ी, लहठी और चूड़ी, जबकि पुरुष व्रतियों को धोती, गंजी और गमछा उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा डाला, सूप, पकवान, फल और मिठाई सहित पूजा की सभी आवश्यक सामग्रियों की व्यवस्था की गई थी। ‎ ‎जेल परिसर स्थित छठ घाट की साफ-सफाई और रंग-रोगन के साथ केले के पेड़, रंग-बिरंगे गुब्बारों, रोशनी, झालर और फूल-मालाओं से आकर्षक सजावट की गई थी। 

छठ के पारंपरिक गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा

छठ के पारंपरिक गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। जेल रेडियो के माध्यम से दिवंगत लोक गायिका शारदा सिन्हा के छठ गीत बजाए गए। वहीं, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से घाट पर पांच तैराकों की प्रतिनियुक्ति भी की गई थी। ‎ ‎इस तरह केंद्रीय कारा में छठ महापर्व का आयोजन केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विभिन्न धर्मों के बंदियों की सहभागिता ने आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया। ‎ ‎

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

मुजफ्फरपुर जेल में 98 बंदियों ने रखा छठ व्रत, मुस्लिम महिला भी बनीं छठी मैया की उपासक
मुजफ्फरपुर जेल में 98 बंदियों ने रखा छठ व्रत, मुस्लिम महिला भी बनीं छठी मैया की उपासक
Nov 16, 2026, 1:00:00 PM
फिलीपींस यात्रा पर PM मोदी, बोले- 'आसियान देशों के साथ मित्रता को विशेष महत्व देता है भारत'
फिलीपींस यात्रा पर PM मोदी, बोले- 'आसियान देशों के साथ मित्रता को विशेष महत्व देता है भारत'
Nov 16, 2026, 12:39:00 PM
PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने सम्राट चौधरी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने सम्राट चौधरी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
Nov 16, 2026, 10:54:00 AM
SP के निर्देशानुसार खैर की लकड़ी की तस्करी का खुलासा, करीब 10 लाख मूल्य की लकड़ी से लदा ट्रक जब्त, एक अभियुक्त गिरफ्तार
SP के निर्देशानुसार खैर की लकड़ी की तस्करी का खुलासा, करीब 10 लाख मूल्य की लकड़ी से लदा ट्रक जब्त, एक अभियुक्त गिरफ्तार
Nov 16, 2026, 10:46:00 AM
2012 से छठ व्रतियों की सेवा कर रही नवनिर्माण संस्था, बुजुर्गों को घाट तक पहुंचाने में भी करती है मदद
2012 से छठ व्रतियों की सेवा कर रही नवनिर्माण संस्था, बुजुर्गों को घाट तक पहुंचाने में भी करती है मदद
Nov 16, 2026, 10:39:00 AM
उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Nov 16, 2026, 10:24:00 AM
UP में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ छठ महापर्व, व्रतियों ने तोड़ा 36 घंटे का निर्जला व्रत
UP में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ छठ महापर्व, व्रतियों ने तोड़ा 36 घंटे का निर्जला व्रत
Nov 16, 2026, 10:12:00 AM
बिहार में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, CM सम्राट ने मुंगेर में दिया अर्घ्य
बिहार में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, CM सम्राट ने मुंगेर में दिया अर्घ्य
Nov 16, 2026, 10:09:00 AM
16 नवंबर को निकाह होने वाला था, युवक के घर के पीछे खेत में मिली मुस्कान की दफन लाश!
16 नवंबर को निकाह होने वाला था, युवक के घर के पीछे खेत में मिली मुस्कान की दफन लाश!
Nov 15, 2026, 9:25:00 PM
छठ पर्व का प्रसाद का पकवान जूठा करने पर मां ने 4 वर्षीय मासूम की कर दी जमकर पिटाई, ईलाज के दौरान मौत, गिरफ्तार
छठ पर्व का प्रसाद का पकवान जूठा करने पर मां ने 4 वर्षीय मासूम की कर दी जमकर पिटाई, ईलाज के दौरान मौत, गिरफ्तार
Nov 15, 2026, 9:20:00 PM