छठ पूजा पर जुहू बीच पहुंचे सोनू सूद, बोले- यूपी-बिहार के लोगों ने ही बनाया है देश को

अभिनेता सोनू सूद हाल ही में मुंबई के जुहू बीच में छठ पूजा समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में सोनू सूद के साथ शेखर सुमन और आयोजक संजय निरुपम समेत कई अन्य लोग भी मौजूद थे।

छठ पूजा पर जुहू बीच पहुंचे सोनू सूद, बोले- यूपी-बिहार के लोगों ने ही बनाया है देश को

मुंबई : अभिनेता सोनू सूद हाल ही में मुंबई के जुहू बीच में छठ पूजा समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में सोनू सूद के साथ शेखर सुमन और आयोजक संजय निरुपम समेत कई अन्य लोग भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान अभिनेता ने मीडिया के साथ बातचीत में सभी को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी। 

संजय निरुपम भाई से मेरा 20-25 साल पुराना रिश्ता है और आज जब मैं यूपी-बिहार के इतने सारे भाई-बहनों को देखता हूं, तो मुझे गर्व महसूस होता है - सोनू सूद

उन्होंने कहा कि संजय निरुपम भाई से मेरा 20-25 साल पुराना रिश्ता है और आज जब मैं यूपी-बिहार के इतने सारे भाई-बहनों को देखता हूं, तो मुझे गर्व महसूस होता है। यह वो लोग हैं, जिन्होंने हमारे देश को बनाया है, इन्हीं की वजह से हमारे काम चलते हैं और आज छठी मैया का इतना पावन दिन है, तो इनके साथ यहां आकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है और मैं दिल से छठी मैया से प्रार्थना करूंगा कि वो इन्हें खुश रखें।

गायिका मालिनी अवस्थी ने लखनऊ में छठ पूजा समारोह में हिस्सा लिया

गायिका मालिनी अवस्थी ने लखनऊ में छठ पूजा समारोह में हिस्सा लिया। इस बीच उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत में पूर्वांचल समुदाय द्वारा आयोजित इस उत्सव की 43 साल पुरानी परंपरा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वे पिछले 25 सालों से इस कार्यक्रम में गाने के लिए आ रही हैं और आज भी इस उत्सव का हिस्सा बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि छठी मैया का ही प्रताप है कि इस समय लखनऊ का सबसे भव्य उत्सव छठी मैया का उत्सव मनाया जा रहा है। यह कार्यक्रम पिछले 43 सालों से हो रहा है और यहां पर आते-आते मुझे खुद 25 साल पूरे हो रहे हैं। अगर छठ के समय हम कहीं और परफॉर्मेंस के लिए चले गए, तो लखनऊ नहीं आ पाते, लेकिन कहीं नहीं गए हैं, तो यहां जरूर आते हैं।

आज आप गोमती नदी को देखिए, कैसे साफ-सुथरी और सजी हुई है - मालिनी अवस्थी

उन्होंने आगे कहा कि आज आप गोमती नदी को देखिए, कैसे साफ-सुथरी और सजी हुई है। मेरा मानना है कि लखनऊ भले ही अवध में है, लेकिन यहां पूर्वांचल समाज की बड़ी आबादी रहती है और लखनऊ इस समय पूरी तरह से पूरब के रंग में रंगा हुआ है। मैं बहुत उत्साहित हूं और इसे देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे यहां पर परफॉर्म करने का अवसर मिलता है।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

मन की बात क्विज : PM मोदी ने टॉप 10 विजेताओं को दी बधाई, 29 नवंबर को की अगले संस्करण की घोषणा
मन की बात क्विज : PM मोदी ने टॉप 10 विजेताओं को दी बधाई, 29 नवंबर को की अगले संस्करण की घोषणा
Nov 16, 2026, 2:45:00 PM
छठ पूजा पर जुहू बीच पहुंचे सोनू सूद, बोले- यूपी-बिहार के लोगों ने ही बनाया है देश को
छठ पूजा पर जुहू बीच पहुंचे सोनू सूद, बोले- यूपी-बिहार के लोगों ने ही बनाया है देश को
Nov 16, 2026, 2:30:00 PM
बिलकिस बानो केस : सुप्रीम कोर्ट ने 2 दोषियों को जमानत, उम्रकैद की सजा पर भी रोक
बिलकिस बानो केस : सुप्रीम कोर्ट ने 2 दोषियों को जमानत, उम्रकैद की सजा पर भी रोक
Nov 16, 2026, 2:15:00 PM
बिहार-झारखंड में धूमधाम से संपन्न हुआ छठ महापर्व, नितिन नवीन ने भी पत्नी संग पूरे किए अनुष्ठान
बिहार-झारखंड में धूमधाम से संपन्न हुआ छठ महापर्व, नितिन नवीन ने भी पत्नी संग पूरे किए अनुष्ठान
Nov 16, 2026, 2:00:00 PM
सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदली
सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदली
Nov 16, 2026, 1:42:00 PM
दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध ICC अध्यक्ष चुने गए जय शाह, विश्वास और समर्थन के लिए जताया आभार
दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध ICC अध्यक्ष चुने गए जय शाह, विश्वास और समर्थन के लिए जताया आभार
Nov 16, 2026, 1:30:00 PM
मुजफ्फरपुर जेल में 98 बंदियों ने रखा छठ व्रत, मुस्लिम महिला भी बनीं छठी मैया की उपासक
मुजफ्फरपुर जेल में 98 बंदियों ने रखा छठ व्रत, मुस्लिम महिला भी बनीं छठी मैया की उपासक
Nov 16, 2026, 1:00:00 PM
फिलीपींस यात्रा पर PM मोदी, बोले- 'आसियान देशों के साथ मित्रता को विशेष महत्व देता है भारत'
फिलीपींस यात्रा पर PM मोदी, बोले- 'आसियान देशों के साथ मित्रता को विशेष महत्व देता है भारत'
Nov 16, 2026, 12:39:00 PM
PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने सम्राट चौधरी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने सम्राट चौधरी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
Nov 16, 2026, 10:54:00 AM
SP के निर्देशानुसार खैर की लकड़ी की तस्करी का खुलासा, करीब 10 लाख मूल्य की लकड़ी से लदा ट्रक जब्त, एक अभियुक्त गिरफ्तार
SP के निर्देशानुसार खैर की लकड़ी की तस्करी का खुलासा, करीब 10 लाख मूल्य की लकड़ी से लदा ट्रक जब्त, एक अभियुक्त गिरफ्तार
Nov 16, 2026, 10:46:00 AM