थोक महंगाई दर अक्टूबर में 12 प्रतिशत के पार, ईंधन और बिजली की कीमतों में आया बड़ा उछाल

थोक महंगाई दर अक्टूबर में सालाना आधार पर बढ़कर 12.29 प्रतिशत हो गई है, जो कि सितंबर 2026 में 11.39 प्रतिशत थी। इसकी वजह ईंधन और बिजली की कीमतों में सालाना आधार पर 32.84 प्रतिशत के उछाल को माना जा रहा है।

थोक महंगाई दर अक्टूबर में 12 प्रतिशत के पार, ईंधन और बिजली की कीमतों में आया बड़ा उछाल

नई दिल्ली : थोक महंगाई दर अक्टूबर में सालाना आधार पर बढ़कर 12.29 प्रतिशत हो गई है, जो कि सितंबर 2026 में 11.39 प्रतिशत थी। इसकी वजह ईंधन और बिजली की कीमतों में सालाना आधार पर 32.84 प्रतिशत के उछाल को माना जा रहा है। इससे अक्टूबर 2026 के लिए सभी वस्तुओं का थोक महंगाई का सूचकांक बढ़कर 113.3 हो गया है, जबकि सितंबर 2026 में यह 112.5 था। यह जानकारी सोमवार को सरकार की ओर से जारी आंकड़ों में दी गई। 

इससे पहले अक्टूबर 2026 में थोक महंगाई दर -1.18 प्रतिशत थी

इससे पहले अक्टूबर 2026 में थोक महंगाई दर -1.18 प्रतिशत थी। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों में बताया गया कि अक्टूबर में प्राथमिक वस्तुओं, ईंधन और बिजली और विनिर्मित वस्तुओं में थोक महंगाई दर सालाना आधार पर क्रमश: 9.24 प्रतिशत, 32.84 प्रतिशत और 9.54 प्रतिशत थी। सितंबर में यह क्रमश: 8.67 प्रतिशत, 25.85 प्रतिशत और 9.76 प्रतिशत थी।

थोक खाद्य महंगाई दर अक्टूबर 2026 में सालाना आधार पर 8.58 प्रतिशत की दर से बढ़ी है

मंत्रालय ने बताया कि अक्टूबर 2026 में मिनरल ऑयल (जिसमें पेट्रोलियम उत्पाद शामिल हैं), कच्चा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, बिजली, खाद्य वस्तुएं, मूल धातुओं का निर्माण, रसायनों और रासायनिक उत्पादों का निर्माण, खाद्य उत्पादों का निर्माण, गैर-खाद्य वस्तुएं, कपड़ा निर्माण, रबर और प्लास्टिक उत्पादों का निर्माण जैसे समूहों ने थोक महंगाई को बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाई। थोक खाद्य महंगाई दर (कुल थोक महंगाई में 24.99 प्रतिशत हिस्सेदारी) अक्टूबर 2026 में सालाना आधार पर 8.58 प्रतिशत की दर से बढ़ी है, जबकि सितंबर 2026 में यह 8.66 प्रतिशत थी।

भारत में खुदरा महंगाई दर अक्टूबर में सालाना आधार पर बढ़कर 6.09 प्रतिशत हो गई है

थोक खाद्य महंगाई सूचकांक में 'प्राथमिक वस्तुओं' के मुख्य समूह से 'खाद्य वस्तुएं' और 'विनिर्मित उत्पादों'के मुख्य समूह से 'खाद्य उत्पादों का विनिर्माण' शामिल हैं। इससे पहले शुक्रवार को खुदरा महंगाई के आंकड़े जारी किए गए थे। भारत में खुदरा महंगाई दर अक्टूबर में सालाना आधार पर बढ़कर 6.09 प्रतिशत (प्रोविजनल) हो गई है, यह सितंबर 2026 में दर्ज 5.54 प्रतिशत (फाइनल) के मुकाबले 0.55 प्रतिशत अधिक है।

सरकार ने कहा- देश में अक्टूबर में ग्रामीण इलाकों में खुदरा महंगाई दर 6.63 प्रतिशत रही है

सरकार ने बताया कि देश में अक्टूबर में ग्रामीण इलाकों में खुदरा महंगाई दर 6.63 प्रतिशत रही है। वहीं, शहरी इलाकों में यह 5.41 प्रतिशत रही है। अक्टूबर में खाद्य महंगाई दर में तेज बढ़ोतरी देखी गई है और यह सितंबर के 7.74 प्रतिशत के मुकाबले बढ़कर 8.94 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इस दौरान ग्रामीण इलाकों में खाद्य महंगाई दर 9.09 प्रतिशत रही है। वहीं, शहरी इलाकों में यह 8.68 प्रतिशत पर थी।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

छठ पूजा के दौरान दो करोड़ की चोरी, बंद मकान से सोने के जेवरात लेकर फरार हुए चोर
छठ पूजा के दौरान दो करोड़ की चोरी, बंद मकान से सोने के जेवरात लेकर फरार हुए चोर
Nov 16, 2026, 4:05:00 PM
PLI योजना का असर! भारत की सोलर मॉड्यूल उत्पादन क्षमता 15 गुना बढ़कर 116 हुई गीगावाट
PLI योजना का असर! भारत की सोलर मॉड्यूल उत्पादन क्षमता 15 गुना बढ़कर 116 हुई गीगावाट
Nov 16, 2026, 4:00:00 PM
श्याम-दिलीप ने कहा- छठ किसी एक वर्ग का नहीं, जनआस्था और संस्कृति का महापर्व
श्याम-दिलीप ने कहा- छठ किसी एक वर्ग का नहीं, जनआस्था और संस्कृति का महापर्व
Nov 16, 2026, 3:45:00 PM
थोक महंगाई दर अक्टूबर में 12 प्रतिशत के पार, ईंधन और बिजली की कीमतों में आया बड़ा उछाल
थोक महंगाई दर अक्टूबर में 12 प्रतिशत के पार, ईंधन और बिजली की कीमतों में आया बड़ा उछाल
Nov 16, 2026, 3:30:00 PM
मंत्री संजय निषाद ने कहा- भारत संविधान से चलता है, धार्मिक बयानबाजी से नहीं
मंत्री संजय निषाद ने कहा- भारत संविधान से चलता है, धार्मिक बयानबाजी से नहीं
Nov 16, 2026, 3:15:00 PM
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा- UP की जनता परिवर्तन चाहती है, मजबूत विकल्प पेश करेगा INDIA ब्लॉक
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा- UP की जनता परिवर्तन चाहती है, मजबूत विकल्प पेश करेगा INDIA ब्लॉक
Nov 16, 2026, 3:00:00 PM
मन की बात क्विज : PM मोदी ने टॉप 10 विजेताओं को दी बधाई, 29 नवंबर को की अगले संस्करण की घोषणा
मन की बात क्विज : PM मोदी ने टॉप 10 विजेताओं को दी बधाई, 29 नवंबर को की अगले संस्करण की घोषणा
Nov 16, 2026, 2:45:00 PM
छठ पूजा पर जुहू बीच पहुंचे सोनू सूद, बोले- यूपी-बिहार के लोगों ने ही बनाया है देश को
छठ पूजा पर जुहू बीच पहुंचे सोनू सूद, बोले- यूपी-बिहार के लोगों ने ही बनाया है देश को
Nov 16, 2026, 2:30:00 PM
बिलकिस बानो केस : सुप्रीम कोर्ट ने 2 दोषियों को जमानत, उम्रकैद की सजा पर भी रोक
बिलकिस बानो केस : सुप्रीम कोर्ट ने 2 दोषियों को जमानत, उम्रकैद की सजा पर भी रोक
Nov 16, 2026, 2:15:00 PM
बिहार-झारखंड में धूमधाम से संपन्न हुआ छठ महापर्व, नितिन नवीन ने भी पत्नी संग पूरे किए अनुष्ठान
बिहार-झारखंड में धूमधाम से संपन्न हुआ छठ महापर्व, नितिन नवीन ने भी पत्नी संग पूरे किए अनुष्ठान
Nov 16, 2026, 2:00:00 PM