छठ पूजा के दौरान दो करोड़ की चोरी, बंद मकान से सोने के जेवरात लेकर फरार हुए चोर

बिहार की राजधानी पटना में छठ महापर्व के दौरान चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। संपतचक के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चक बैरिया गांव में चोरों ने बंद दो मंजिला मकान को निशाना बनाते हुए करीब दो करोड़ के सोने के जेवरात और 50 हजार नकद चोरी की।

छठ पूजा के दौरान दो करोड़ की चोरी, बंद मकान से सोने के जेवरात लेकर फरार हुए चोर

पटना : बिहार की राजधानी पटना में छठ महापर्व के दौरान चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। संपतचक के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चक बैरिया गांव में चोरों ने बंद दो मंजिला मकान को निशाना बनाते हुए करीब दो करोड़ रुपए के सोने के जेवरात और 50 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। घटना सोमवार की सुबह उस समय हुई, जब परिवार के सभी सदस्य छठ महापर्व के अंतिम अर्घ्य के लिए बैरिया सूर्य मंदिर घाट गए हुए थे।

अरुण और धर्मेंद्र के गांव में सुबह परिवार के सदस्यों ने मकान के कमरों में ताला लगाया

जानकारी के अनुसार, अरुण सिंह और धर्मेंद्र सिंह के गांव में सुबह परिवार के सदस्यों ने मकान के कमरों में ताला लगाया और सूर्य को अर्घ्य देने घाट चले गए। इसी दौरान चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। इसके बाद चार कमरों की अलमारियों, दीवान, पलंग, पेटियों और बक्सों को खंगाल डाला।

चोर घर में रखे दोनों भाइयों की पत्नियों, बहुओं और माता के सोने के जेवरात के साथ नकदी लेकर फरार हो गए

चोर घर में रखे दोनों भाइयों की पत्नियों, बहुओं और माता के सोने के जेवरात के साथ नकदी लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने सोने के आभूषणों और नकदी को ही निशाना बनाया, जबकि चांदी के जेवरात और बर्तनों को हाथ तक नहीं लगाया। छठ घाट से अर्घ्य देकर लौटे परिवार के सदस्यों ने जब घर का टूटा ताला और बिखरा सामान देखा तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल की जांच की। मकान में सीसीटीवी कैमरा नहीं होने के कारण पुलिस आसपास के घरों में लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। गोपालपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार के अनुसार, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और चोरों की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। छठ जैसे पावन पर्व के दौरान हुई इस बड़ी चोरी से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Trending News

छठ पूजा के दौरान दो करोड़ की चोरी, बंद मकान से सोने के जेवरात लेकर फरार हुए चोर
छठ पूजा के दौरान दो करोड़ की चोरी, बंद मकान से सोने के जेवरात लेकर फरार हुए चोर
Nov 16, 2026, 4:05:00 PM
PLI योजना का असर! भारत की सोलर मॉड्यूल उत्पादन क्षमता 15 गुना बढ़कर 116 हुई गीगावाट
PLI योजना का असर! भारत की सोलर मॉड्यूल उत्पादन क्षमता 15 गुना बढ़कर 116 हुई गीगावाट
Nov 16, 2026, 4:00:00 PM
श्याम-दिलीप ने कहा- छठ किसी एक वर्ग का नहीं, जनआस्था और संस्कृति का महापर्व
श्याम-दिलीप ने कहा- छठ किसी एक वर्ग का नहीं, जनआस्था और संस्कृति का महापर्व
Nov 16, 2026, 3:45:00 PM
थोक महंगाई दर अक्टूबर में 12 प्रतिशत के पार, ईंधन और बिजली की कीमतों में आया बड़ा उछाल
थोक महंगाई दर अक्टूबर में 12 प्रतिशत के पार, ईंधन और बिजली की कीमतों में आया बड़ा उछाल
Nov 16, 2026, 3:30:00 PM
मंत्री संजय निषाद ने कहा- भारत संविधान से चलता है, धार्मिक बयानबाजी से नहीं
मंत्री संजय निषाद ने कहा- भारत संविधान से चलता है, धार्मिक बयानबाजी से नहीं
Nov 16, 2026, 3:15:00 PM
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा- UP की जनता परिवर्तन चाहती है, मजबूत विकल्प पेश करेगा INDIA ब्लॉक
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा- UP की जनता परिवर्तन चाहती है, मजबूत विकल्प पेश करेगा INDIA ब्लॉक
Nov 16, 2026, 3:00:00 PM
मन की बात क्विज : PM मोदी ने टॉप 10 विजेताओं को दी बधाई, 29 नवंबर को की अगले संस्करण की घोषणा
मन की बात क्विज : PM मोदी ने टॉप 10 विजेताओं को दी बधाई, 29 नवंबर को की अगले संस्करण की घोषणा
Nov 16, 2026, 2:45:00 PM
छठ पूजा पर जुहू बीच पहुंचे सोनू सूद, बोले- यूपी-बिहार के लोगों ने ही बनाया है देश को
छठ पूजा पर जुहू बीच पहुंचे सोनू सूद, बोले- यूपी-बिहार के लोगों ने ही बनाया है देश को
Nov 16, 2026, 2:30:00 PM
बिलकिस बानो केस : सुप्रीम कोर्ट ने 2 दोषियों को जमानत, उम्रकैद की सजा पर भी रोक
बिलकिस बानो केस : सुप्रीम कोर्ट ने 2 दोषियों को जमानत, उम्रकैद की सजा पर भी रोक
Nov 16, 2026, 2:15:00 PM
बिहार-झारखंड में धूमधाम से संपन्न हुआ छठ महापर्व, नितिन नवीन ने भी पत्नी संग पूरे किए अनुष्ठान
बिहार-झारखंड में धूमधाम से संपन्न हुआ छठ महापर्व, नितिन नवीन ने भी पत्नी संग पूरे किए अनुष्ठान
Nov 16, 2026, 2:00:00 PM