जमीन विवाद और मारपीट मामले में ओसामा शहाब को झटका, अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका ठुकराई

जमीन विवाद और मारपीट मामले में ओसामा शहाब को झटका, अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका ठुकराई

रघुनाथपुर से राजद विधायक और दिवंगत पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब की कानूनी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गोपालगंज जिले से जुड़े एक मामले में अदालत ने उन्हें बड़ा झटका देते हुए उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है।

यह मामला कथित तौर पर एक जमीन विवाद से जुड़ा है, जिसमें आरोप है कि ओसामा शहाब और अन्य लोगों ने जबरन कब्जा करने की कोशिश की, साथ ही मारपीट और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटना को अंजाम दिया। शिकायत डा. सुधा सिंह की ओर से दर्ज कराई गई है, जो चिकित्सक हैं और जिनकी जमीन पर यह विवाद बताया जा रहा है।

मामले की सुनवाई प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोतीश कुमार सिंह की अदालत में हुई। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने ओसामा शहाब को निर्दोष बताते हुए अग्रिम जमानत देने की मांग की। उनके वकील ने दलील दी कि आरोपों का कोई ठोस आधार नहीं है और उन्हें राहत दी जानी चाहिए।

वहीं, अभियोजन पक्ष ने अदालत के सामने जमानत का विरोध किया और मामले की गंभीरता को रेखांकित किया। दोनों पक्षों की दलीलों को ध्यान से सुनने के बाद अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया।

अदालत के इस फैसले के बाद बचाव पक्ष ने संकेत दिया है कि वे आदेश की प्रति का अध्ययन करने के बाद उच्च न्यायालय का रुख करेंगे और वहां से राहत पाने की कोशिश करेंगे।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM