नीतीश कुमार को बिहार से दूर करना जनादेश और जनभावना का अपमान: मुकेश सहनी

बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि भाजपा न केवल बिहार में, बल्कि अन्य राज्यों में भी इसी रणनीति को अपनाया है।

Mukesh sahni

पटना: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को भाजपा की रणनीति का एक हिस्सा बताते हुए कहा कि यही भाजपा की असलियत है। चुनाव के समय ही हमलोगों ने कहा था कि भाजपा नीतीश कुमार को कभी मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी और अगर बना भी दी, तो उन्हें 2025 से 2030 तक रहने नहीं देगी।  आज हकीकत सबके सामने है।

बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि भाजपा न केवल बिहार में, बल्कि अन्य राज्यों में भी इसी रणनीति को अपनाया है। कई राज्य इसके उदाहरण है कि भाजपा अपने सहयोगियों को समाप्त करने में जुटी रहती है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भाजपा का असली लक्ष्य जदयू को एक राजनीतिक पार्टी के रूप में समाप्त करना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजा जाना इस रणनीति का ही एक हिस्सा है।  

उन्होंने कहा कि पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार का जनादेश नीतीश कुमार के नाम पर मिला था, लेकिन एनडीए का यह निर्णय न केवल जनादेश का, बल्कि जनभावना का भी अपमान है। बिहार की जनता इसके लिए भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी।  

उन्होंने नीतीश कुमार के लिए सहानुभूति जताते हुए कहा कि इस उम्र में उन्हें बिहार से दूर करना कहीं से सही नहीं है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM