राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह, बूथ, मंडल के कार्यकर्ता भी उनके स्वागत में आयेंगे पटना: संजय सरावगी

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आगामी 9 फ़रवरी को पटना आएँगे। उनके पटना आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन की तैयारी है।

संजय सरावगी की तस्वीर

पटना: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आगामी 9 फ़रवरी को पटना आएँगे। उनके पटना आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन की तैयारी है।  

‎भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पटना आगमन और उसकी तैयारियों को लेकर आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने की।  

‎बैठक में बिहार के संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया के अलावा प्रदेश के पदाधिकारी, विभिन्न मंच, मोर्चा और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, मीडिया, सोशल मीडिया के पदाधिकारी और अलग-अलग जिलों से आए पदाधिकारी शामिल हुए।  

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन नौ फरवरी को पटना आएंगे और 10 फरवरी को वापस लौट जाएंगे। आगामी 9 फ़रवरी को उनके बापू सभागार में प्रस्तावित कार्यक्रम सहित अन्य आगामी आयोजनों की तैयारियों, आपसी समन्वय एवं संगठनात्मक व्यवस्थाओं को लेकर आज की बैठक में विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई। 

‎उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन अपने दो दिनों के पटना प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। बैठक में उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में घोषित होने के बाद नितिन नवीन का पटना में पहला आगमन हो रहा है, यह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह भी है।

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा हुई है और सभी लोगों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पटना प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों और सफल संचालन के लिए चार सदस्यीय एक टीम गठित की गई है, जिसमें प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा,  लाजवंती झा, शिवेश राम और प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभु  शामिल हैं।  

‎राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए विशेष तैयारी की जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पटना आगमन और उनके स्वागत तथा अभिनंदन के लिए उस दिन विभिन्न जिलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में पटना पहुंचेंगे।

Trending News

मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
Sep 09, 2026, 2:50:00 PM
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
Sep 09, 2026, 2:35:00 PM