राम जन्मोत्सव पर केंद्र सरकार ने देशवासियों को पेट्रोल में एक्साइज ड्यूटी को कम कर और डीजल में हटाकर दिया बड़ा तोहफा: संजय सरावगी

राम जन्मोत्सव पर केंद्र सरकार ने देशवासियों को पेट्रोल में एक्साइज ड्यूटी को कम कर और डीजल में हटाकर दिया बड़ा तोहफा: संजय सरावगी ‎

संजय सरावगी की तस्वीर

पटना: बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर्व को लेकर प्रदेशवासियों और देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस रामनवमी पर्व के पावन मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर भी पहुंचे और आशीर्वाद प्राप्त किया। 

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामनवमी के मौके पर महावीर मंदिर में पवनसुत हनुमान जी के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं सर्वांगीण विकास के लिए प्रभु से प्रार्थना की।

‎उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की कृपा सभी पर बनी रहे और हमारा प्रदेश एवं देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होता रहे, यही कामना है।

‎उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम मर्यादा, धर्म और सत्य के प्रतीक हैं। भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, त्याग, कर्तव्य और आदर्शों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस पावन अवसर पर प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि वे आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता का संचार करें। भगवान श्रीराम का आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। 

‎उन्होंने कहा कि इस पावन पर्व के मौके पर केंद्र सरकार ने देशवासियों को बड़ा तोहफा भी दिया है। केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया में संकट के बीच पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया है और डीजल पर 10 रुपये की ड्यूटी को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। 

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने इस फैसले का स्वागत करते  हुए कहा कि रामजन्मोत्सव पर केंद्र सरकार के इस फैसले से आम जनता को सीधी राहत मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

‎इस चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में केंद्र सरकार का यह दृढ़ और निर्णायक नेतृत्व हर संकट में देश को मजबूती प्रदान करता है.

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM