सम्राट के CM बनते ही लालू परिवार को बड़ा झटका, 15 दिन में राबड़ी आवास खाली करने का आदेश

लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ने वाली है। राज्य सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को आवास खाली करने का नोटिस दिया है। पटना के 10 सर्कुलर रोड को 15 दिन में खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है।

सम्राट के CM बनते ही लालू परिवार को बड़ा झटका, 15 दिन में राबड़ी आवास खाली करने का आदेश

बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है।  लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ने वाली है। राज्य सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को आवास खाली करने का नोटिस दिया है। पटना के 10 सर्कुलर रोड को 15 दिन में खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है।   

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना स्थित 10, सर्कुलर रोड के सरकारी आवास को 15 दिनों के भीतर खाली करने का सख्त निर्देश दिया गया है। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर आवास खाली नहीं करने पर कार्रवाई की जा सकती है। राबड़ी देवी को 15 दिनों के भीतर मकान खाली करने का नोटिस दिया गया है।  राबड़ी देवी को भवन निर्माण विभाग ने हार्डिंग रोड पर आवास आवंटित किया है।

  पटना स्थित 10, सर्कुलर रोड आवास पिछले करीब 20 वर्षों से लालू परिवार के कब्जे में है और 2006 से यह उनका मुख्य निवास बना हुआ है। सरकार ने राबड़ी देवी को वैकल्पिक रूप से 39, हार्डिंग रोड स्थित नया सरकारी आवास आवंटित किया है। इससे पहले 25 नवंबर 2025 को भी आवास खाली करने का आदेश जारी किया गया था, लेकिन मामला फिर ठंडे बस्ते में चला गया था। 

बता दें कि बीते दिनों ही पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दो दशकों से राज्य की सत्ता का केंद्र रहे सीएम आवास 1 अणे मार्ग छोड़ दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का अब नया ठिकाना 7 सर्कुलर रोड हो गया है। नीतीश कुमार 7 सर्कुलर रोड स्थित अपने आवास में शिफ्ट हो गए हैं।  राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार आधिकारिक सीएम आवास 1 अणे मार्ग को छोड़कर नए आवास में शिफ्ट हो गए हैं। अब मुख्यमंत्री पद पर न रहने के कारण वे नए आवास में गए हैं।  

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM