पटना में सार्वजनिक स्थानों पर बैनर-पोस्टर लगाया तो अब खैर नहीं, निगम ने कहा-कोचिंग-व्यावसायिक संस्थान बिगाड़ रहे शहर की सूरत, भारी जुर्माना लगेगा

राजधानी पटना को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाए रखने की दिशा में पटना नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है। शहर की दीवारों, डिवाइडरों और सार्वजनिक स्थलों पर बैनर-पोस्टर चिपकाने वालों के खिलाफ अब विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी

दीवारों पर पेंटिंग

राजधानी पटना को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाए रखने की दिशा में पटना नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है। शहर की दीवारों, डिवाइडरों और सार्वजनिक स्थलों पर बैनर-पोस्टर चिपकाने वालों के खिलाफ अब विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने साफ कर दिया है कि शहर की सुंदरता से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

बीते कुछ वर्षों में पटना नगर निगम की ओर से शहर के सौंदर्याकरण के लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं। शहर की प्रमुख दीवारों पर मधुबनी पेंटिंग्स, एस्थेटिक वॉल पेंटिंग्स और बिहार की ऐतिहासिक धरोहरों से जुड़ी कलाकृतियों को उकेरा गया है। इसका उद्देश्य पटना को एक सांस्कृतिक और कलात्मक पहचान देना है।

नगर निगम के अनुसार, कुछ कोचिंग संस्थान, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और अन्य संगठन इन प्रयासों पर पानी फेर रहे हैं। ये लोग प्रचार के लिए सार्वजनिक दीवारों, बिजली के खंभों, डिवाइडरों और अन्य स्थानों पर बैनर और पोस्टर चिपका रहे हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, शहर के प्रमुख इलाके जैसे बोरिंग रोड, पटना जंक्शन, चौराहे और डिवाइडर इस समस्या से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। एक जगह पोस्टर लगने के बाद वहां कई और पोस्टर चिपक जाते हैं, जिससे पूरी दीवार बदसूरत हो जाती है।

निर्देश के अनुसार यदि किसी व्यक्ति, संस्था या प्रतिष्ठान द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर या बैनर लगाये जाते हैं, तो उनके खिलाफ बिहार नगरपालिका अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा। नगर निगम यह भी अपील करता है कि शहर की खुबसूरती को बनाए रखने में आम नागरिकों का भी योगदान होना चाहिए। यदि किसी को भी सार्वजनिक स्थानों पर बैनर या पोस्टर लगाने जाने की जानकारी मिलती है, तो वे बिना किसी हिचकिचाहट के पटना नगर निगम के टोल-फ्री नंबर 155304 पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

Trending News

फरार आरोपियों के घर चिपका इश्तहार, कोर्ट में हाजिर होने का अल्टीमेटम
फरार आरोपियों के घर चिपका इश्तहार, कोर्ट में हाजिर होने का अल्टीमेटम
Sep 09, 2026, 5:30:00 PM
30 दिनों के भीतर हो रहा है शिक्षको के आवेदनों का निपटारा: शिक्षा मंत्री
30 दिनों के भीतर हो रहा है शिक्षको के आवेदनों का निपटारा: शिक्षा मंत्री
Sep 09, 2026, 5:20:00 PM
पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 21 पशु बरामद, पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, पीछा कर दो गिरफ्तार
पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 21 पशु बरामद, पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, पीछा कर दो गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 5:17:00 PM
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
Sep 09, 2026, 4:22:00 PM
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
Sep 09, 2026, 4:12:00 PM
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM