पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने की वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक, चुनावी कार्यक्रमों में होंगे शामिल

बुधवार को पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की तैयारियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा को लेकर बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने पटना स्थित 7, सर्कुलर रोड स्थित आवास पर जद (यू) के नालंदा जिले के सांसद, विधायको के साथ बैठक की।

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने की वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक, चुनावी कार्यक्रमों में होंगे शामिल

बुधवार को पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की तैयारियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा को लेकर बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने पटना स्थित 7, सर्कुलर रोड स्थित अपने सरकारी आवास पर जद (यू) के नालंदा जिले के सांसद, विधायकगण, विधान पार्षदगण एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में चुनाव की तैयारियों, संगठन की सक्रियता, मतदाताओं से संवाद तथा बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, एनडीए के सहयोगी दलों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करते हुए चुनावी अभियान को आगे बढ़ाने की रणनीति पर भी विचार विमर्श किया गया।

बैठक की अध्यक्षता जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने की। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री  निशांत ने कहा कि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में एनडीए की सभी सहयोगी पार्टियों के साथ मिलकर पूरी मजबूती से काम करना है। उन्होंने कहा कि हमें अभी से मतदान और मतगणना तक की स्पष्ट रणनीति बनाकर आगे बढ़ना है। एनडीए के सभी सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल और आपसी संवाद बनाए रखना है। स्थानीय मुद्दों को ध्यान में रखते हुए मतदाताओं तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी चुनाव अभियान में सक्रिय रूप से शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं के साथ लगातार संवाद करेंगे।

उमेश सिंह कुशवाहा ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि संगठन ही जद (यू) की ताकत है। बूथ स्तर तक के एक-एक कार्यकर्ता को आपसी तालमेल के साथ पूरी सक्रियता से चुनाव अभियान में जुटना है। उन्होंने कहा कि बीते 20 वर्षों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में शिक्षा, रोजगार और युवाओं के लिए ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। इन उपलब्धियों को प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाने के साथ ही एनडीए की नीतियों और विकास कार्यों से भी लोगों को अवगत कराना है।

इस मौके पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी, सांसद  कौशलेंद्र कुमार, मुख्य प्रवक्ता सह  विधानपार्षद नीरज कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ई. सुनील कुमार, विधायक हरि नारायण सिंह, डॉ. जितेंद्र कुमार, कौशल किशोर, कृष्णमुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, रुहेल रंजन, विधान पार्षद रीना यादव एवं पूर्व विधायक राजू यादव, उषा सिन्हा, प्रतिभा सिंह सहित अन्य नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Trending News

PM मोदी के जन्मदिन पर आज बिहार में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’ CM सम्राट समेत कई नेता करेंगे दीप प्रज्वलित
PM मोदी के जन्मदिन पर आज बिहार में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’ CM सम्राट समेत कई नेता करेंगे दीप प्रज्वलित
Sep 17, 2026, 8:40:00 AM
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने की वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक, चुनावी कार्यक्रमों में होंगे शामिल
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने की वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक, चुनावी कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Sep 17, 2026, 8:23:00 AM
किशोर न्याय बोर्ड की बैठक में किशोरों के पुनर्वास को लेकर सख्त निर्देश
किशोर न्याय बोर्ड की बैठक में किशोरों के पुनर्वास को लेकर सख्त निर्देश
Sep 16, 2026, 10:10:00 PM
GOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष मार्गदर्शन सेमिनार, विशेषज्ञों और टॉपर्स ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र
GOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष मार्गदर्शन सेमिनार, विशेषज्ञों और टॉपर्स ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र
Sep 16, 2026, 8:50:00 PM
ग्रीन एनर्जी, रोजगार और सतत विकास बिहार के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण : राम कृपाल यादव
ग्रीन एनर्जी, रोजगार और सतत विकास बिहार के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण : राम कृपाल यादव
Sep 16, 2026, 7:10:00 PM
चोरी हुआ जॉन डियर ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
चोरी हुआ जॉन डियर ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 6:57:00 PM
भोरे में नगर पंचायत के चयन के बाद खत्म हो जाएगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना, मजदूरों पर पड़ेगा असर: माले
भोरे में नगर पंचायत के चयन के बाद खत्म हो जाएगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना, मजदूरों पर पड़ेगा असर: माले
Sep 16, 2026, 6:47:00 PM
दुर्घटना पीड़ितों को मिला चार- लाख रुपये का मुआवजा, सदर अंचल में विधायक ने सौंपा चेक
दुर्घटना पीड़ितों को मिला चार- लाख रुपये का मुआवजा, सदर अंचल में विधायक ने सौंपा चेक
Sep 16, 2026, 6:35:00 PM
गन्ना खेती में जैविक उपादानों को बढ़ावा देगी बिहार सरकार, किसानों को मिलेगा अनुदान
गन्ना खेती में जैविक उपादानों को बढ़ावा देगी बिहार सरकार, किसानों को मिलेगा अनुदान
Sep 16, 2026, 6:22:00 PM
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2024: कन्नड़ सुपरस्टार अनंत नाग के नाम का ऐलान
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2024: कन्नड़ सुपरस्टार अनंत नाग के नाम का ऐलान
Sep 16, 2026, 6:15:00 PM