दुर्घटना पीड़ितों को मिला चार- लाख रुपये का मुआवजा, सदर अंचल में विधायक ने सौंपा चेक

पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी सदर अंचल में दुर्घटना में जान गंवाने वाले पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। सदर अंचल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर विधायक प्रमोद कुमार परिजनों को चार लाख रुपये का चेक सौंपा।

दुर्घटना पीड़ितों को मिला चार- लाख रुपये का मुआवजा, सदर अंचल में विधायक ने सौंपा चेक

पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी सदर अंचल में दुर्घटना में जान गंवाने वाले पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। सदर अंचल  परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर विधायक प्रमोद कुमार, अंचलाधिकारी सुनील कुमार एवं सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी की मौजूदगी में दुर्घटना पीड़ितों के परिजनों को चार लाख रुपये की मुआवजा राशि का चेक सौंपा गया।

मुआवजा राशि मिलने के बाद पीड़ित परिवारों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। दुर्घटना के बाद परिवार के सामने उत्पन्न आर्थिक परेशानियों को देखते हुए सरकार की ओर से निर्धारित प्रावधान के तहत यह सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। 

इस दौरान नगर विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि दुर्घटना में किसी परिवार के सदस्य की मौत होने के बाद परिवार पर आर्थिक और सामाजिक दोनों तरह का संकट आ जाता है। ऐसे समय में सरकार पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का काम कर रही है, ताकि उन्हें तत्काल राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। दुर्घटना पीड़ित परिवारों को भी नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। 

इसी कड़ी में मोतिहारी सदर अंचल के माध्यम से पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान अंचलाधिकारी सुनील कुमार ने भी मुआवजा वितरण की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि पात्र लाभुकों को सरकारी प्रावधान के अनुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को आवश्यक सहयोग देने का भी आश्वासन दिया गया। चेक वितरण के दौरान सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट 

Trending News

ग्रीन एनर्जी, रोजगार और सतत विकास बिहार के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण : राम कृपाल यादव
ग्रीन एनर्जी, रोजगार और सतत विकास बिहार के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण : राम कृपाल यादव
Sep 16, 2026, 7:10:00 PM
चोरी हुआ जॉन डियर ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
चोरी हुआ जॉन डियर ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 6:57:00 PM
भोरे में नगर पंचायत के चयन के बाद खत्म हो जाएगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना, मजदूरों पर पड़ेगा असर: माले
भोरे में नगर पंचायत के चयन के बाद खत्म हो जाएगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना, मजदूरों पर पड़ेगा असर: माले
Sep 16, 2026, 6:47:00 PM
दुर्घटना पीड़ितों को मिला चार- लाख रुपये का मुआवजा, सदर अंचल में विधायक ने सौंपा चेक
दुर्घटना पीड़ितों को मिला चार- लाख रुपये का मुआवजा, सदर अंचल में विधायक ने सौंपा चेक
Sep 16, 2026, 6:35:00 PM
गन्ना खेती में जैविक उपादानों को बढ़ावा देगी बिहार सरकार, किसानों को मिलेगा अनुदान
गन्ना खेती में जैविक उपादानों को बढ़ावा देगी बिहार सरकार, किसानों को मिलेगा अनुदान
Sep 16, 2026, 6:22:00 PM
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2024: कन्नड़ सुपरस्टार अनंत नाग के नाम का ऐलान
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2024: कन्नड़ सुपरस्टार अनंत नाग के नाम का ऐलान
Sep 16, 2026, 6:15:00 PM
गर्भ में ही शिशु की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग
गर्भ में ही शिशु की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग
Sep 16, 2026, 6:10:00 PM
इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027: अब इस तारीख तक भरे जा सकते हैं परीक्षा फॉर्म
इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027: अब इस तारीख तक भरे जा सकते हैं परीक्षा फॉर्म
Sep 16, 2026, 6:00:00 PM
सेवा संकल्प अभियान को जन अभियान बनाने में जुटी भाजपा, 'आशीर्वाद का दीया' के साथ होगी शुरुआत
सेवा संकल्प अभियान को जन अभियान बनाने में जुटी भाजपा, 'आशीर्वाद का दीया' के साथ होगी शुरुआत
Sep 16, 2026, 5:51:00 PM
 RJD के ऑफर पर आया नीतीश के सांसद का जवाब, JDU राजद के साथ...
RJD के ऑफर पर आया नीतीश के सांसद का जवाब, JDU राजद के साथ...
Sep 16, 2026, 5:35:00 PM