सेवा संकल्प अभियान को जन अभियान बनाने में जुटी भाजपा, 'आशीर्वाद का दीया' के साथ होगी शुरुआत

सहरसा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जाने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर संगठन ने बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ा दी है।

सेवा संकल्प अभियान को जन अभियान बनाने में जुटी भाजपा, 'आशीर्वाद का दीया' के साथ होगी शुरुआत

सहरसा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जाने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर संगठन ने बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ा दी है। अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बुधवार को महिषी उत्तरी मंडल की कार्यशाला थानवार मध्य विद्यालय में आयोजित हुई।

मंडल अध्यक्ष किशोर साह की अध्यक्षता एवं महामंत्री गौरीशंकर पासवान के संचालन में आयोजित हुई। कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सह मंडल प्रभारी राजीव रंजन साह तथा व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक शशि सोनी ने कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा और बूथ स्तर पर प्रस्तावित गतिविधियों की जानकारी दी।

भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को महज संगठनात्मक कार्यक्रम न बनाकर व्यापक जनभागीदारी का अभियान बनाना है। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता सक्रियता के साथ सेवा गतिविधियों को संचालित करें और समाज के अधिकाधिक लोगों को अभियान से जोड़ें। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों के माध्यम से संगठन की पहुंच समाज के अंतिम व्यक्ति तक मजबूत होगी। 

मंडल प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने कहा कि हर बूथ अभियान का केंद्र और हर कार्यकर्ता सेवा का वाहक बने, यही अभियान की सफलता का आधार है। उन्होंने बूथ स्तर पर कार्ययोजना, दायित्व निर्धारण, आपसी समन्वय और जनसंपर्क को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को पार्टी की सीमा से बाहर निकालकर जनसेवा के व्यापक अभियान के रूप में आगे बढ़ाना होगा।

राजीव रंजन साह ने कार्यकर्ताओं को अभियान के प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ के साथ अभियान की शुरुआत होगी। बूथ कार्यकर्ता लाभार्थियों के घर पहुंचकर दीप प्रज्वलित करेंगे। विद्यालयों में ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं ‘नमो सेवा गाथा’ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा कार्यों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘जल सेवा/संकल्प यात्रा’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘रंगोली राष्ट्र’ और ‘भारत मंडला’ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक शशि सोनी ने कहा कि सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। 

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

चोरी हुआ जॉन डियर ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
चोरी हुआ जॉन डियर ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 6:57:00 PM
भोरे में नगर पंचायत के चयन के बाद खत्म हो जाएगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना, मजदूरों पर पड़ेगा असर: माले
भोरे में नगर पंचायत के चयन के बाद खत्म हो जाएगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना, मजदूरों पर पड़ेगा असर: माले
Sep 16, 2026, 6:47:00 PM
दुर्घटना पीड़ितों को मिला चार- लाख रुपये का मुआवजा, सदर अंचल में विधायक ने सौंपा चेक
दुर्घटना पीड़ितों को मिला चार- लाख रुपये का मुआवजा, सदर अंचल में विधायक ने सौंपा चेक
Sep 16, 2026, 6:35:00 PM
गन्ना खेती में जैविक उपादानों को बढ़ावा देगी बिहार सरकार, किसानों को मिलेगा अनुदान
गन्ना खेती में जैविक उपादानों को बढ़ावा देगी बिहार सरकार, किसानों को मिलेगा अनुदान
Sep 16, 2026, 6:22:00 PM
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2024: कन्नड़ सुपरस्टार अनंत नाग के नाम का ऐलान
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2024: कन्नड़ सुपरस्टार अनंत नाग के नाम का ऐलान
Sep 16, 2026, 6:15:00 PM
गर्भ में ही शिशु की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग
गर्भ में ही शिशु की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग
Sep 16, 2026, 6:10:00 PM
इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027: अब इस तारीख तक भरे जा सकते हैं परीक्षा फॉर्म
इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027: अब इस तारीख तक भरे जा सकते हैं परीक्षा फॉर्म
Sep 16, 2026, 6:00:00 PM
सेवा संकल्प अभियान को जन अभियान बनाने में जुटी भाजपा, 'आशीर्वाद का दीया' के साथ होगी शुरुआत
सेवा संकल्प अभियान को जन अभियान बनाने में जुटी भाजपा, 'आशीर्वाद का दीया' के साथ होगी शुरुआत
Sep 16, 2026, 5:51:00 PM
 RJD के ऑफर पर आया नीतीश के सांसद का जवाब, JDU राजद के साथ...
RJD के ऑफर पर आया नीतीश के सांसद का जवाब, JDU राजद के साथ...
Sep 16, 2026, 5:35:00 PM
बिहार में बना इतिहास: पहली बार महिला आइपीएस को डीजीपी का प्रभार
बिहार में बना इतिहास: पहली बार महिला आइपीएस को डीजीपी का प्रभार
Sep 16, 2026, 5:34:00 PM