बिहार में बना इतिहास: पहली बार महिला आइपीएस को डीजीपी का प्रभार

राज्य के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार 21 दिनों के अवकाश पर चले गये हैं। इस दौरान वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा को राज्य के डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

बिहार में बना इतिहास: पहली बार महिला आइपीएस को डीजीपी का प्रभार

पटना: राज्य के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार 21 दिनों के अवकाश पर चले गये हैं। इस दौरान वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा को राज्य के डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह पहला मौका है, जबकि किसी महिला आइपीएस को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बता दें कि गृह विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार डीजीपी विनय कुमार का अवकाश 15 सितंबर से पांच अक्तूबर तक रहेगा। इस अधिसूचना को 15 सितंबर को जारी किया गया। डीजीपी के अतिरिक्त प्रभार पद को संभालने के साथ ही प्रीता वर्मा अपने मूल पद को भी संभालती रहेंगे। डीजीपी के अवकाश से वापस आने के बाद अतिरिक्त प्रभार की व्यवस्था खत्म हो जाएगी। प्रीता वर्मा को इसी जुलाई माह में डीजी होमगार्ड और फायर ब्रिगेड सर्विस की जिम्मेदारी दी गयी थी। विनय कुमार की गैरमौजूदगी में बिहार पुलिस की शीर्ष जिम्मेदारी अब प्रीता वर्मा के पास रहेगी। यह स्थायी नियुक्ति नहीं है। उन्हें केवल DGP पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनका वर्तमान पद भी बरकरार रहेगा।

ज्ञात हो कि प्रीता वर्मा बिहार कैडर की वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी हैं। आधिकारिक आंकडों के अनुसार वह 1991 बैच की अधिकारी हैं। गृह मंत्रालय की 2023 की पदक सूची में उन्हें बिहार की डीजी (ट्रेनिंग) के तौर पर दर्ज किया गया था। उसी वर्ष उन्हें President’s Police Medal for Distinguished Service से सम्मानित किए जाने की सूची में शामिल किया गया था। इनती गिनती राज्य के तेज तर्रार अधिकारियों में होती है। पुलिस सेवा में प्रीता वर्मा का लंबा प्रशासनिक अनुभव रहा है। राज्य में उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियों को संभाला है। सरकारी आईपीएस सिविल लिस्ट के रिकॉर्ड के अनुसार उनका होम स्टेट राजस्थान है और एजुकेशनल क्वालिफिकेशन बीए है। साल 1992 में उन्होंने आईपीएस ज्वाइन किया था।

प्रीता वर्मा ट्रेनिंग से लेकर सीनियर पुलिस प्रशासन तक से जुड़े पदों पर कार्य कर चुकी हैं। उनका कार्य करने का अनुभव काफी बेहतर और लंबा रहा है। उनके प्रशासनिक अनुभव और वरिष्ठता के बीच अब उनको राज्य की डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 

Trending News

चोरी हुआ जॉन डियर ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
चोरी हुआ जॉन डियर ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 6:57:00 PM
भोरे में नगर पंचायत के चयन के बाद खत्म हो जाएगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना, मजदूरों पर पड़ेगा असर: माले
भोरे में नगर पंचायत के चयन के बाद खत्म हो जाएगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना, मजदूरों पर पड़ेगा असर: माले
Sep 16, 2026, 6:47:00 PM
दुर्घटना पीड़ितों को मिला चार- लाख रुपये का मुआवजा, सदर अंचल में विधायक ने सौंपा चेक
दुर्घटना पीड़ितों को मिला चार- लाख रुपये का मुआवजा, सदर अंचल में विधायक ने सौंपा चेक
Sep 16, 2026, 6:35:00 PM
गन्ना खेती में जैविक उपादानों को बढ़ावा देगी बिहार सरकार, किसानों को मिलेगा अनुदान
गन्ना खेती में जैविक उपादानों को बढ़ावा देगी बिहार सरकार, किसानों को मिलेगा अनुदान
Sep 16, 2026, 6:22:00 PM
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2024: कन्नड़ सुपरस्टार अनंत नाग के नाम का ऐलान
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2024: कन्नड़ सुपरस्टार अनंत नाग के नाम का ऐलान
Sep 16, 2026, 6:15:00 PM
गर्भ में ही शिशु की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग
गर्भ में ही शिशु की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग
Sep 16, 2026, 6:10:00 PM
इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027: अब इस तारीख तक भरे जा सकते हैं परीक्षा फॉर्म
इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027: अब इस तारीख तक भरे जा सकते हैं परीक्षा फॉर्म
Sep 16, 2026, 6:00:00 PM
सेवा संकल्प अभियान को जन अभियान बनाने में जुटी भाजपा, 'आशीर्वाद का दीया' के साथ होगी शुरुआत
सेवा संकल्प अभियान को जन अभियान बनाने में जुटी भाजपा, 'आशीर्वाद का दीया' के साथ होगी शुरुआत
Sep 16, 2026, 5:51:00 PM
 RJD के ऑफर पर आया नीतीश के सांसद का जवाब, JDU राजद के साथ...
RJD के ऑफर पर आया नीतीश के सांसद का जवाब, JDU राजद के साथ...
Sep 16, 2026, 5:35:00 PM
बिहार में बना इतिहास: पहली बार महिला आइपीएस को डीजीपी का प्रभार
बिहार में बना इतिहास: पहली बार महिला आइपीएस को डीजीपी का प्रभार
Sep 16, 2026, 5:34:00 PM