दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2024: कन्नड़ सुपरस्टार अनंत नाग के नाम का ऐलान
कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार अनंत नाग को दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2024 दिया जाएगा। बुधवार को भारत सरकार की ओर से दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2024 के नाम का एलान किया गया।

कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार अनंत नाग को दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2024 दिया जाएगा। बुधवार को भारत सरकार की ओर से दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2024 के नाम का एलान किया गया। अनंत नाग की गिनती कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार के रूप में होती है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार इस एक्टर को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान और उनकी शानदार फिल्मी यात्रा के लिए दिया जाएगा।
पीआइबी यानि पत्र सूचना कार्यालय के द्वारा भारत सरकार ने दादा साहब फाल्के पुरस्कार की घोषणा की। बताया गया कि दादा साहब फाल्के पुरस्कार चयन समिति की सिफारिश पर भारत सरकार को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि एक्टर को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान और उनकी शानदार फिल्मी यात्रा के लिए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जाएगा।
यह भी बताया गया कि उनकी इस यात्रा ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पुरस्कार 22 सितंबर, 2026 को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा।










