PM मोदी के जन्मदिन पर आज बिहार में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’ CM सम्राट समेत कई नेता करेंगे दीप प्रज्वलित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से बिहार में गुरुवार को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पार्टी के वरिष्ठ नेता

PM मोदी के जन्मदिन पर आज बिहार में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’ CM सम्राट समेत कई नेता करेंगे दीप प्रज्वलित

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से बिहार में गुरुवार को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ सार्वजनिक जीवन, राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पण के लिए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं व्यक्त करेंगे।

पटना के पाटलीपुत्र खेल परिसर में शाम सात बजे आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दीप प्रज्वलित करेंगे। वहीं, दरभंगा स्टेडियम में शाम सात बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित करेंगे। दरभंगा के राज मैदान परिषद में भी सांसद गोपालजी ठाकुर एवं प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी दीप प्रज्वलित करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की सहभागिता रहेगी।

बेगूसराय के सिमरिया घाट पर शाम सात बजे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दीप प्रज्वलित करेंगे। पटना के मरीन ड्राइव पर बिहार सरकार के मंत्री ई. शैलेन्द्र कुमार, कच्ची तलाब में विधायक संजीव चौरसिया तथा कंकड़बाग मेट्रो स्टेशन पर सांसद रविशंकर प्रसाद एवं विधायक संजय गुप्ता कार्यक्रम में शामिल होकर दीप प्रज्वलित करेंगे।

पटना सिटी स्थित बड़ी पटनदेवी मंदिर परिसर में शाम छह बजे विधायक रत्नेश कुशवाहा द्वारा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं, मंदिरी नाला के समीप भाजपा युवा मोर्चा, बिहार की ओर से शाम सात बजे दीप प्रज्वलित किया जाएगा।

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित रहा है। उनके जन्मदिन को पार्टी सेवा और सामाजिक सरोकारों से जोड़कर मना रही है। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम इसी भाव का प्रतीक है, जिसमें कार्यकर्ता और आमजन प्रधानमंत्री के दीर्घ सार्वजनिक जीवन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त करेंगे।

भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री के जन्मदिन से शुरू सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरे प्रदेश में विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पार्टी का कहना है कि अभियान का उद्देश्य जनसेवा को संगठनात्मक गतिविधियों के केंद्र में रखते हुए समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा कार्यों को पहुंचाना है। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के जरिए बिहार में सेवा, संकल्प और जनभागीदारी के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाने की तैयारी है।

Trending News

राजभवन के आदेश के अगले ही दिन AKU में एजेंसी को मिला सेवा विस्तार, कुलपति के अधिकारों पर रोक के बीच फैसले पर उठे सवाल
राजभवन के आदेश के अगले ही दिन AKU में एजेंसी को मिला सेवा विस्तार, कुलपति के अधिकारों पर रोक के बीच फैसले पर उठे सवाल
Sep 17, 2026, 12:12:00 PM
एसआईआर वेरिफिकेशन में पकड़ाया फर्जी निवास प्रमाण पत्र, एफआइआर दर्ज
एसआईआर वेरिफिकेशन में पकड़ाया फर्जी निवास प्रमाण पत्र, एफआइआर दर्ज
Sep 17, 2026, 11:51:00 AM
बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे शिवराज और सम्राट, पूरी तरह मदद का दिया आश्वासन
बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे शिवराज और सम्राट, पूरी तरह मदद का दिया आश्वासन
Sep 17, 2026, 10:30:00 AM
PM मोदी के जन्मदिन पर आज बिहार में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’ CM सम्राट समेत कई नेता करेंगे दीप प्रज्वलित
PM मोदी के जन्मदिन पर आज बिहार में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’ CM सम्राट समेत कई नेता करेंगे दीप प्रज्वलित
Sep 17, 2026, 8:40:00 AM
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने की वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक, चुनावी कार्यक्रमों में होंगे शामिल
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने की वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक, चुनावी कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Sep 17, 2026, 8:23:00 AM
किशोर न्याय बोर्ड की बैठक में किशोरों के पुनर्वास को लेकर सख्त निर्देश
किशोर न्याय बोर्ड की बैठक में किशोरों के पुनर्वास को लेकर सख्त निर्देश
Sep 16, 2026, 10:10:00 PM
GOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष मार्गदर्शन सेमिनार, विशेषज्ञों और टॉपर्स ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र
GOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष मार्गदर्शन सेमिनार, विशेषज्ञों और टॉपर्स ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र
Sep 16, 2026, 8:50:00 PM
ग्रीन एनर्जी, रोजगार और सतत विकास बिहार के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण : राम कृपाल यादव
ग्रीन एनर्जी, रोजगार और सतत विकास बिहार के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण : राम कृपाल यादव
Sep 16, 2026, 7:10:00 PM
चोरी हुआ जॉन डियर ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
चोरी हुआ जॉन डियर ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 6:57:00 PM
भोरे में नगर पंचायत के चयन के बाद खत्म हो जाएगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना, मजदूरों पर पड़ेगा असर: माले
भोरे में नगर पंचायत के चयन के बाद खत्म हो जाएगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना, मजदूरों पर पड़ेगा असर: माले
Sep 16, 2026, 6:47:00 PM