पप्पू पांडेय और उनके भाई को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, SC ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

गोपालगंज जिले के कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय और उनके बड़े भाई सतीश पांडेय को बड़ी राहत मिली है। बेलवा जमीन विवाद मामले में जदयू विधायक और उनके बड़े भाई को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है।

पप्पू पांडेय और उनके भाई को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, SC ने  गिरफ्तारी पर लगाई रोक

गोपालगंज जिले के कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय और उनके बड़े भाई सतीश पांडेय को बड़ी राहत मिली है।  बेलवा जमीन विवाद मामले में जदयू विधायक और उनके बड़े भाई को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की पूरी सुनवाई होने तक पप्पू पांडेय और उनके बड़े भाई सतीश पांडेय की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। 

गोपालगंज के चर्चित बेलवा जमीन विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान विधायक पक्ष की ओर से बताया गया कि लगाए गए आरोप तथ्यों से परे हैं और राजनीतिक द्वेष के कारण उन्हें फंसाया गया है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अंतरिम राहत देते हुए अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक लगाने का आदेश दिया। जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय और उनके बड़े भाई सतीश पांडेय को सुप्रीम राहत मिलने के बाद उनके समर्थकों में ख़ुशी की लहर है। 

दरअसल कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में करीब 16 एकड़ जमीन पर कब्जा करने और विरोध करने वालों को धमकी देने के आरोप में विधायक पप्पू पांडेय और उनके भाई सतीश पांडेय समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की गई और शिकायत करने वालों को डराने-धमकाने का प्रयास किया गया। 

इससे पहले जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय को एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट से राहत मिली।  उनकी गिरफ्तारी पर रोक जारी रहेगी। बुधवार को सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया गया है। अब कोर्ट का फैसला 3 जून को आएगा। साथ ही विधायक की गिरफ्तारी पर रोक जारी रहेगा। भू-माफियाओं को संरक्षण देने के आरोप में कोर्ट पहले ही विधायक के बाहुबली भाई सतीश पांडेय, पीए राहुल तिवारी और पांच अन्य भू-माफियाओं की जमानत अर्जी को खारिज कर चुकी है। 

बता दें कि मीरगंज थाने के सेमराव गांव के जितेन्द्र कुमार राय ने एक अप्रैल को कुचायकोट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया था।  कुचायकोट के बेलवा में 16 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा करने, जमीन के काश्तकार को धमकाने और भू माफियाओं को संरक्षण देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस प्राथमिकी में कुचायकोट के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडे उर्फ पप्पू पांडे, उनके भाई सतीश पांडे, सीए राहुल तिवारी , भू माफिया भोला पांडे सहित 7 लोगों को नामजद किया गया था। इस मामले में पीड़ित पक्ष द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर पुलिस लगातार जांच कर रही है। विधायक पर पद का दुरुपयोग करने और आपराधिक तत्वों को बढ़ावा देने के आरोप हैं।

Trending News

निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM
वैशाली में गंगा नदी में डूबी नाव, 10 लोगों के लापता होने की खबर, पहुंचे  DM-SP
वैशाली में गंगा नदी में डूबी नाव, 10 लोगों के लापता होने की खबर, पहुंचे DM-SP
Sep 08, 2026, 4:05:00 PM
'लालू सत्ता के लिए अपना चाल-चरित्र नहीं बदलता' Video जारी कर बोले-नीतीश ने रगड़-रगड़ कर अपना चेहरा चमकाया
'लालू सत्ता के लिए अपना चाल-चरित्र नहीं बदलता' Video जारी कर बोले-नीतीश ने रगड़-रगड़ कर अपना चेहरा चमकाया
Sep 08, 2026, 3:41:00 PM