वैशाली में गंगा नदी में डूबी नाव, 10 लोगों के लापता होने की खबर, पहुंचे DM-SP

बिहार के वैशाली में एक बड़ा नाव हादसा हो गया है। राघोपुर के तेरेसिया में नदी में नाव डूब गई है। हादसे में करीब 10 लोगों के डूबने की खबर है। कई लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं।

वैशाली में गंगा नदी में डूबी नाव, 10 लोगों के लापता होने की खबर, पहुंचे  DM-SP

बिहार के वैशाली में एक बड़ा नाव हादसा हो गया है। राघोपुर के तेरेसिया में नदी में नाव डूब गई है। हादसे में करीब 10 लोगों के डूबने की खबर है। कई लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन एक्टिव हो गई है और वैशाली एसपी घटनास्थल  पर पहुंच गए हैं। जिलाधिकारी भी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं।

घटना गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि नाव राघोपुर से दीघा की ओर जा रही थी। इसी दौरान गांधी सेतु पुल के पास तेज धारा में फंसकर अनियंत्रित हो गई। नाव तेरसिया दियारा क्षेत्र से गुजर रही थी। इसी दौरान महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास नाव बोल्डर से टकरा गई। टक्कर के बाद नाव अनियंत्रित हुई और देखते ही देखते गंगा नदी की तेज धारा में डूब गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, नाव पर करीब 10 लोग सवार थे।  इनमें से 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि 3 लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं। 

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान भी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं और राहत-बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू चला रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार सात लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया और तिन लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए प्रयास जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार नाव डूबते ही कुछ लोग अपनी जान बचाने के लिए तैरने की कोशिश करने लगे, वहीं तट पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बिना समय गंवाए बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने अपनी सूझबूझ से 7 लोगों को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया, जबकि 3 लोग नदी की तेज धारा में बह गए और लापता हो गए। एसडीआरएफ की टीम गोताखोरों और मोटरबोट की मदद से गंगा नदी की धारा में लापता तीनों यात्रियों की खोज में सघन रेस्क्यू अभियान चला रही है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने दियारा क्षेत्र के निवासियों और नाव चालकों से अपील की है कि वे बाढ़ के इस मौसम में उफान मारती गंगा में अत्यधिक सतर्कता बरतें और क्षमता से अधिक सवारी लेकर जलमार्ग से यात्रा करने से बचें।

Trending News

सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM
वैशाली में गंगा नदी में डूबी नाव, 10 लोगों के लापता होने की खबर, पहुंचे  DM-SP
वैशाली में गंगा नदी में डूबी नाव, 10 लोगों के लापता होने की खबर, पहुंचे DM-SP
Sep 08, 2026, 4:05:00 PM
'लालू सत्ता के लिए अपना चाल-चरित्र नहीं बदलता' Video जारी कर बोले-नीतीश ने रगड़-रगड़ कर अपना चेहरा चमकाया
'लालू सत्ता के लिए अपना चाल-चरित्र नहीं बदलता' Video जारी कर बोले-नीतीश ने रगड़-रगड़ कर अपना चेहरा चमकाया
Sep 08, 2026, 3:41:00 PM
LJP-R ने जारी की मीडिया सेल और प्रवक्ताओं की लिस्ट, लोहा पांडे और रंजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी
LJP-R ने जारी की मीडिया सेल और प्रवक्ताओं की लिस्ट, लोहा पांडे और रंजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी
Sep 08, 2026, 3:17:00 PM
 सहरसा में तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर का शुभारंभ, फ्री मिलेगा बैसाखी, कैलिपर्स और ट्राईसाइकिल...
सहरसा में तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर का शुभारंभ, फ्री मिलेगा बैसाखी, कैलिपर्स और ट्राईसाइकिल...
Sep 08, 2026, 2:47:00 PM
जमीन फटी और कई घर धराशाई, एक बच्चे की मौत, कई लोग दबे
जमीन फटी और कई घर धराशाई, एक बच्चे की मौत, कई लोग दबे
Sep 08, 2026, 2:29:00 PM
सहरसा में कमर्शियल PNG कनेक्शन की शुरुआत, डीएम ने किया प्रथम कनेक्शन का शुभारंभ
सहरसा में कमर्शियल PNG कनेक्शन की शुरुआत, डीएम ने किया प्रथम कनेक्शन का शुभारंभ
Sep 08, 2026, 2:08:00 PM
iPhone 18 Pro की लॉन्चिंग पर सबसे बड़ा बदलाव, पहली बार लॉन्च होगा फोल्डेबल फोन, फीचर्स तो दमदार...
iPhone 18 Pro की लॉन्चिंग पर सबसे बड़ा बदलाव, पहली बार लॉन्च होगा फोल्डेबल फोन, फीचर्स तो दमदार...
Sep 08, 2026, 1:35:00 PM
 चायपत्ती के नाम पर महिला को नशीला पाउडर खिलाया, 3.5 लाख के जेवरात लेकर फरार
चायपत्ती के नाम पर महिला को नशीला पाउडर खिलाया, 3.5 लाख के जेवरात लेकर फरार
Sep 08, 2026, 1:04:00 PM
अपने हाथों से तोड़ रहे अपना आशियाना, बिहार में पक्का मकान क्यों तोड़ रहे लोग?
अपने हाथों से तोड़ रहे अपना आशियाना, बिहार में पक्का मकान क्यों तोड़ रहे लोग?
Sep 08, 2026, 12:48:00 PM