नीतीश कुमार दोबारा बनेंगे JDU अध्यक्ष! दिल्ली में आज नामांकन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे

Nitish Kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे. यह प्रक्रिया दिल्ली स्थित पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में शाम 4 बजे संपन्न होगी. नीतीश कुमार के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की प्रबल संभावना है. जिसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है.

नामांकन प्रक्रिया में बिहार सरकार के मंत्री और वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार के साथ-साथ सांसद संजय झा भी शामिल होंगे. संजय झा नीतीश कुमार के मुख्य प्रस्तावक के रूप में नामांकन पत्र जमा करेंगे. मंत्री श्रवण कुमार ने भी स्वयं के प्रस्तावक होने की पुष्टि की है. मौके पर एमएलसी संजय गांधी भी मौजूद रहेंगे. जानकारी के अनुसार, जेडीयू के निर्वाचन अधिकारी अनिल हेगड़े को नामांकन पत्र सौंपा जाएगा.

राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 22 मार्च निर्धारित की गई है। इसके बाद 23 मार्च को सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

यदि कोई उम्मीदवार नामांकन वापस लेना चाहता है, तो उसे 24 मार्च तक का समय दिया जाएगा। हालांकि, पार्टी के अंदरूनी हालात को देखते हुए यह लगभग तय माना जा रहा है कि नीतीश कुमार के खिलाफ कोई अन्य उम्मीदवार मैदान में नहीं उतरेगा। 

Trending News

साहब! खेत से चोरी हो गई 5 लाख की मिट्टी'-कटेया थाने से निराशा मिलने पर SP की चौखट पर पहुंचा फरियादी
साहब! खेत से चोरी हो गई 5 लाख की मिट्टी'-कटेया थाने से निराशा मिलने पर SP की चौखट पर पहुंचा फरियादी
Aug 25, 2026, 9:42:00 PM
30 साल बाद आया फैसला, गोपालगंज के बहुचर्चित जयप्रकाश मिश्रा हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद
30 साल बाद आया फैसला, गोपालगंज के बहुचर्चित जयप्रकाश मिश्रा हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद
Aug 25, 2026, 6:46:00 PM
पटना: कायाकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बुद्धा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
पटना: कायाकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बुद्धा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
Aug 25, 2026, 6:31:00 PM
'अटल वयो अभ्युदय योजना' वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए बड़ी पहल
'अटल वयो अभ्युदय योजना' वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए बड़ी पहल
Aug 25, 2026, 6:10:00 PM
राष्ट्रीय सूचना एवं जनसंपर्क सचिव सम्मेलन में बिहार की भागीदारी,  केंद्र-राज्य समन्वय बढ़ाने पर हुआ मंथन
राष्ट्रीय सूचना एवं जनसंपर्क सचिव सम्मेलन में बिहार की भागीदारी, केंद्र-राज्य समन्वय बढ़ाने पर हुआ मंथन
Aug 25, 2026, 5:50:00 PM
आठ अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, डीएम समेत गणमान्य व्यक्तियों ने सर्वोच्च बलिदान को किया याद
आठ अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, डीएम समेत गणमान्य व्यक्तियों ने सर्वोच्च बलिदान को किया याद
Aug 25, 2026, 5:27:00 PM
बेतिया में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन, पीएम मोदी वर्चुअल युवाओं से करेंगे संवाद
बेतिया में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन, पीएम मोदी वर्चुअल युवाओं से करेंगे संवाद
Aug 25, 2026, 4:39:00 PM
गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी को लेकर बड़ी कार्रवाई, 78 फोन सौंपा गया
गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी को लेकर बड़ी कार्रवाई, 78 फोन सौंपा गया
Aug 25, 2026, 4:15:00 PM
बिहार पंचायत चुनाव में आरक्षण पर पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुखिया चुनाव को लेकर साफ हुई तस्वीर
बिहार पंचायत चुनाव में आरक्षण पर पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुखिया चुनाव को लेकर साफ हुई तस्वीर
Aug 25, 2026, 3:59:00 PM
ससुराल में महिला से मारपीट, जीभ काटने और कुएं में धकेलने की कोशिश का आरोप
ससुराल में महिला से मारपीट, जीभ काटने और कुएं में धकेलने की कोशिश का आरोप
Aug 25, 2026, 3:45:00 PM