पटना: कायाकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बुद्धा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

सामाजिक संस्था कायाकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आज बुद्धा कॉलोनी, पटना में एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सुप्रसिद्ध शंकर ज्योति नेत्रालय का विशेष सहयोग रहा।

शिविर में आये हुए स्थानीय निवासियों की आंखों की निःशुल्क जांच अत्याधुनिक ऑटोरेफ्रेक्टोमीटर मशीन द्वारा की गई। जिसमें नजर की कमजोरी, मोतियाबिंद की प्रारंभिक जांच, आंखों से पानी आना, जलन और धुंधला दिखने जैसी समस्याओं की जांच कर उचित परामर्श दिया गया।

शंकर ज्योति नेत्रालय की अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने शिविर में अपनी सेवाएं दीं और मरीजों को आंखों की देखभाल के प्रति जागरूक किया।

कायाकल्प वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य ऐसे लोगों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना है जो महंगे इलाज के कारण अपनी आंखों की जांच नहीं करा पाते। शिविर में गंभीर समस्या वाले मरीजों को आगे के इलाज के लिए शंकर ज्योति नेत्रालय में रेफर किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय नागरिकों ने शिविर का लाभ उठाया और संस्था के इस जन-कल्याणकारी कार्य की सराहना की।

Trending News

30 साल बाद आया फैसला, गोपालगंज के बहुचर्चित जयप्रकाश मिश्रा हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद

Aug 25, 2026, 6:46:00 PM
पटना: कायाकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बुद्धा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
पटना: कायाकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बुद्धा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
Aug 25, 2026, 6:31:00 PM
'अटल वयो अभ्युदय योजना' वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए बड़ी पहल

Aug 25, 2026, 6:10:00 PM
राष्ट्रीय सूचना एवं जनसंपर्क सचिव सम्मेलन में बिहार की भागीदारी,  केंद्र-राज्य समन्वय बढ़ाने पर हुआ मंथन

Aug 25, 2026, 5:50:00 PM
आठ अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, डीएम समेत गणमान्य व्यक्तियों ने सर्वोच्च बलिदान को किया याद

Aug 25, 2026, 5:27:00 PM
बेतिया में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन, पीएम मोदी वर्चुअल युवाओं से करेंगे संवाद

Aug 25, 2026, 4:39:00 PM
गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी को लेकर बड़ी कार्रवाई, 78 फोन सौंपा गया

Aug 25, 2026, 4:15:00 PM
बिहार पंचायत चुनाव में आरक्षण पर पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुखिया चुनाव को लेकर साफ हुई तस्वीर

Aug 25, 2026, 3:59:00 PM
ससुराल में महिला से मारपीट, जीभ काटने और कुएं में धकेलने की कोशिश का आरोप

Aug 25, 2026, 3:45:00 PM
वायरल ऑडियो पर विधायक जयराम महतो का पलटवार, बोले-एडिट कर बिगाड़ी जा रही मेरी छवि, करेंगे FIR

Aug 25, 2026, 3:25:00 PM