साहब! खेत से चोरी हो गई 5 लाख की मिट्टी'-कटेया थाने से निराशा मिलने पर SP की चौखट पर पहुंचा फरियादी

​गोपालगंज। कटेया थाना क्षेत्र के धनौती गांव से एक जमीन से जुड़ा मामला सामने आया है। जहां पुलिस के प्राथमिकी न दर्ज करने से परेशान होकर पीड़ित ने न्याय की उम्मीद को लेकर गोपालगंज एसपी विनय तिवारी का दरवाजा खटखटाया है।

साहब! खेत से चोरी हो गई 5 लाख की मिट्टी'-कटेया थाने से निराशा मिलने पर SP की चौखट पर पहुंचा फरियादी

गोपालगंज। कटेया थाना क्षेत्र के धनौती गांव से एक जमीन से जुड़ा मामला सामने आया है। जहां पुलिस के प्राथमिकी न दर्ज  करने से परेशान होकर पीड़ित ने न्याय की उम्मीद को लेकर गोपालगंज एसपी विनय तिवारी का दरवाजा खटखटाया है। पीड़ित मूल रूप से कटेया थाना इलाके क़े धनौती गांव निवासी राजेंद्र भगत के पुत्र प्रमोद कुमार हैं। 

एसपी को सौंपे गए लिखित आवेदन में प्रमोद ने आरोप लगाया है कि जब वह जेल में बंद थे, उसी दौरान उनके गांव क़े दबंगों द्वारा उनकी कृषि योग्य भूमि से 1000 ट्रॉली अवैध रूप से मिट्टी की कटाई कर ली गई। जिससे उनका कृषि योग्य भूमि पूरी तरह से बर्बाद हो गया और पीड़ित किसान को 5 लाख का नुकसान हुआ। 

अवैध खनन के कारण उपजाऊ कृषि भूमि एक गहरे गड्ढे में तब्दील हो गया। पीड़त जब जेल से बाहर आया तो कटेया थाने में लिखित आवेदन दिया। लेकिन थानाध्यक्ष द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई और न ही प्राथमिकी दर्ज की गई। थाना स्तर पर सुनवाई न होने से निराश पीड़ित ने एसपी विनय तिवारी से निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और अपनी भूमि के नुकसान की भरपाई कराने की गुहार लगाई है।

 क्या कहते हैं थानेदार..

 इस मामले में कटेया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पीड़ित की तरफ से आवेदन प्राप्त हुआ है। जमीन के स्वामित्व को लेकर सस्पेंस है कि वह जमीन पीड़ित की है या उसके पाटीदार की। इस संबंध में अंचल कार्यालय से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

साहब! खेत से चोरी हो गई 5 लाख की मिट्टी'-कटेया थाने से निराशा मिलने पर SP की चौखट पर पहुंचा फरियादी
साहब! खेत से चोरी हो गई 5 लाख की मिट्टी'-कटेया थाने से निराशा मिलने पर SP की चौखट पर पहुंचा फरियादी
Aug 25, 2026, 9:42:00 PM
30 साल बाद आया फैसला, गोपालगंज के बहुचर्चित जयप्रकाश मिश्रा हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद
30 साल बाद आया फैसला, गोपालगंज के बहुचर्चित जयप्रकाश मिश्रा हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद
Aug 25, 2026, 6:46:00 PM
पटना: कायाकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बुद्धा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
पटना: कायाकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बुद्धा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
Aug 25, 2026, 6:31:00 PM
'अटल वयो अभ्युदय योजना' वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए बड़ी पहल
'अटल वयो अभ्युदय योजना' वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए बड़ी पहल
Aug 25, 2026, 6:10:00 PM
राष्ट्रीय सूचना एवं जनसंपर्क सचिव सम्मेलन में बिहार की भागीदारी,  केंद्र-राज्य समन्वय बढ़ाने पर हुआ मंथन
राष्ट्रीय सूचना एवं जनसंपर्क सचिव सम्मेलन में बिहार की भागीदारी, केंद्र-राज्य समन्वय बढ़ाने पर हुआ मंथन
Aug 25, 2026, 5:50:00 PM
आठ अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, डीएम समेत गणमान्य व्यक्तियों ने सर्वोच्च बलिदान को किया याद
आठ अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, डीएम समेत गणमान्य व्यक्तियों ने सर्वोच्च बलिदान को किया याद
Aug 25, 2026, 5:27:00 PM
बेतिया में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन, पीएम मोदी वर्चुअल युवाओं से करेंगे संवाद
बेतिया में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन, पीएम मोदी वर्चुअल युवाओं से करेंगे संवाद
Aug 25, 2026, 4:39:00 PM
गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी को लेकर बड़ी कार्रवाई, 78 फोन सौंपा गया
गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी को लेकर बड़ी कार्रवाई, 78 फोन सौंपा गया
Aug 25, 2026, 4:15:00 PM
बिहार पंचायत चुनाव में आरक्षण पर पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुखिया चुनाव को लेकर साफ हुई तस्वीर
बिहार पंचायत चुनाव में आरक्षण पर पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुखिया चुनाव को लेकर साफ हुई तस्वीर
Aug 25, 2026, 3:59:00 PM
ससुराल में महिला से मारपीट, जीभ काटने और कुएं में धकेलने की कोशिश का आरोप
ससुराल में महिला से मारपीट, जीभ काटने और कुएं में धकेलने की कोशिश का आरोप
Aug 25, 2026, 3:45:00 PM