नीतीश के राज्यसभा जाने की अटकलें तेज, आज कर सकते हैं नामांकन, CM हाउस पहुंचे कार्यकर्ता बोले—बिहार छोड़कर नहीं जाने देंगे

बिहार की राजनीति में आज बड़ा दिन माना जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा अब लगभग तय मानी जा रही है

Nitish Kumar

बिहार की राजनीति में आज बड़ा दिन माना जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा अब लगभग तय मानी जा रही है। राजनीतिक गलियारों में कयास तेज हैं कि नीतीश कुमार आज सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी मौजूद रहने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अमित शाह आज सुबह करीब 10 बजकर 30 मिनट पर पटना पहुंचेंगे और इसके बाद सीधे इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम में शामिल हो सकते हैं।

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों ने जेडीयू कार्यकर्ताओं के बीच हलचल बढ़ा दी है। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास पहुंचने लगे हैं। कई कार्यकर्ताओं का कहना है कि नीतीश कुमार बिहार की पहचान हैं और उन्हें बिहार की राजनीति से दूर नहीं जाने दिया जाएगा।

कुछ कार्यकर्ताओं ने भावुक अंदाज में कहा कि नीतीश कुमार बिहार के नेता हैं और बिहार की जनता के दिल में बसते हैं। अगर वे दिल्ली जाएंगे तो बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसलिए कार्यकर्ता चाहते हैं कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद पर ही बने रहें।

हालांकि अभी तक इस पूरे मामले में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। जेडीयू नेताओं का कहना है कि अंतिम फैसला खुद नीतीश कुमार ही लेंगे। लेकिन आज होने वाले नामांकन को लेकर पूरे बिहार की राजनीति की नजरें पटना पर टिकी हुई हैं।

अब देखना यह होगा कि क्या सच में नीतीश कुमार राज्यसभा का रास्ता चुनते हैं या फिर बिहार की सत्ता की कमान अपने हाथ में ही रखते हैं। फिलहाल इस सस्पेंस का जवाब आज मिल सकता है।

Trending News

गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM