पार्टी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया विभाग का अहम योगदान: संजय सरावगी

बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित कैलाशपति मिश्र सभागार में आज पार्टी के मीडिया विभाग और प्रवक्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई

Sanjay Sarawagi

पटना: बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित कैलाशपति मिश्र सभागार में आज पार्टी के मीडिया विभाग और प्रवक्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभाग के पदाधिकारियों और प्रवक्ताओं, मीडिया पैनलिस्टों के साथ प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने लंबी चर्चा की।  

इस बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, मीडिया प्रभारी और अरवल के विधायक मनोज शर्मा, प्रदेश मीडिया संयोजक दानिश इकबाल सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी और प्रवक्तागण मौजूद रहे।  

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बैठक में मीडिया विभाग के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह सही अर्थों में पार्टी के कार्यों , सिद्धांतों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने वाला विभाग है।  

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार हो, सरकार की योजनाएं आपके माध्यम से ही जन-जन तक सही तरीके से पहुंच सकती हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर ऐसा होता है कि हम लोग प्रभावी ढंग से अपनी बात को नहीं रख पाते हैं। लेकिन, यह कला बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि बिहार की कई ऐसी योजनाएं हैं जो हमारे लिए बड़ी उपलब्धि हैं, लेकिन हमें इसे जनता तक पहुंचाना भी होगा।  

भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने विश्वास जताते हुए कहा, "मुझे विश्वास है कि यह टीम जन-जन तक सरकार की नीतियों और योजनाओं की सही और तथ्यात्मक जानकारी पहुंचाकर भाजपा सरकार और जनता के बीच संवाद को और अधिक मजबूत करेगी तथा प्रदेश की विकास यात्रा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।"

उन्होंने जोर देते हुए यह भी कहा कि विपक्ष द्वारा कई तरह के दुष्प्रचार और अफवाह फैलाकर जनता को गुमराह किया जाता रहा है, हमें इसे भी मजबूती से रोकना होगा।

Trending News

साहब! खेत से चोरी हो गई 5 लाख की मिट्टी'-कटेया थाने से निराशा मिलने पर SP की चौखट पर पहुंचा फरियादी
साहब! खेत से चोरी हो गई 5 लाख की मिट्टी'-कटेया थाने से निराशा मिलने पर SP की चौखट पर पहुंचा फरियादी
Aug 25, 2026, 9:42:00 PM
30 साल बाद आया फैसला, गोपालगंज के बहुचर्चित जयप्रकाश मिश्रा हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद
30 साल बाद आया फैसला, गोपालगंज के बहुचर्चित जयप्रकाश मिश्रा हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद
Aug 25, 2026, 6:46:00 PM
पटना: कायाकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बुद्धा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
पटना: कायाकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बुद्धा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
Aug 25, 2026, 6:31:00 PM
'अटल वयो अभ्युदय योजना' वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए बड़ी पहल
'अटल वयो अभ्युदय योजना' वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए बड़ी पहल
Aug 25, 2026, 6:10:00 PM
राष्ट्रीय सूचना एवं जनसंपर्क सचिव सम्मेलन में बिहार की भागीदारी,  केंद्र-राज्य समन्वय बढ़ाने पर हुआ मंथन
राष्ट्रीय सूचना एवं जनसंपर्क सचिव सम्मेलन में बिहार की भागीदारी, केंद्र-राज्य समन्वय बढ़ाने पर हुआ मंथन
Aug 25, 2026, 5:50:00 PM
आठ अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, डीएम समेत गणमान्य व्यक्तियों ने सर्वोच्च बलिदान को किया याद
आठ अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, डीएम समेत गणमान्य व्यक्तियों ने सर्वोच्च बलिदान को किया याद
Aug 25, 2026, 5:27:00 PM
बेतिया में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन, पीएम मोदी वर्चुअल युवाओं से करेंगे संवाद
बेतिया में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन, पीएम मोदी वर्चुअल युवाओं से करेंगे संवाद
Aug 25, 2026, 4:39:00 PM
गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी को लेकर बड़ी कार्रवाई, 78 फोन सौंपा गया
गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी को लेकर बड़ी कार्रवाई, 78 फोन सौंपा गया
Aug 25, 2026, 4:15:00 PM
बिहार पंचायत चुनाव में आरक्षण पर पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुखिया चुनाव को लेकर साफ हुई तस्वीर
बिहार पंचायत चुनाव में आरक्षण पर पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुखिया चुनाव को लेकर साफ हुई तस्वीर
Aug 25, 2026, 3:59:00 PM
ससुराल में महिला से मारपीट, जीभ काटने और कुएं में धकेलने की कोशिश का आरोप
ससुराल में महिला से मारपीट, जीभ काटने और कुएं में धकेलने की कोशिश का आरोप
Aug 25, 2026, 3:45:00 PM