लालू यादव पर बरसे संजय सरावगी, बोले- जनता के पैसों की लूट हुई है, तो सजा तो भुगतना ही पड़ेगा ‎

दिल्ली हाई कोर्ट के राजद अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के लैंड-फॉर-जॉब्स मामले में सीबीआई की एफआईआर को रद्द करने की याचिका खारिज किए जाने के फैसले को लेकर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि कानून के हाथ काफी लंबे होते हैं।

संजय सरावगी की तस्वीर

पटना: दिल्ली हाई कोर्ट के राजद अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के लैंड-फॉर-जॉब्स मामले में सीबीआई की एफआईआर को रद्द करने की याचिका खारिज किए जाने के फैसले को लेकर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि कानून के हाथ काफी लंबे होते हैं। उन्होंने कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि कानून अपना काम करती है

‎भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है, उस पर कानून अपना काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि अदालत को 'कुछ' लगा होगा तब ही यह फैसला लिया है। जो भ्रष्टाचार करेगा, घोटाला करेगा, तो कोर्ट उचित फैसला लेती है।  

‎उन्होंने कहा कि कानून इस देश का सबसे बड़ा है, इसलिए जिन लोगों ने घोटाला किया है, भ्रष्टाचार किया है, निश्चित रूप से कानून उस तक पहुंचेगा।  

‎उन्होंने कहा कि  लालू यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री और केंद्र में रेल मंत्री रहते जो किया है, वह सबके सामने है। ऐसे में वे कानून की पकड़ में हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के 15 साल के 'जंगलराज' में बिहार में और भी बहुत सारे घोटाले हुए, जिसके कारण हजारों करोड़ रुपये लालू परिवार के पास गए, जिससे बिहार का विकास बाधित हुआ। लालू यादव जब रेल मंत्री बने तब वहां भी घोटाले हुए, जिससे बिहार बहुत बदनाम भी हुआ है।  

‎उन्होने कहा कि अगर भ्रष्टाचार हुआ है, जनता के पैसों की लूट हुई है तो सजा तो भुगतना ही पड़ेगा। इससे पहले भी भ्रष्टाचार को लेकर लालू यादव को सजा मिल चुकी है।

‎उन्होंने कहा कि मुझे तो लगता है कि यह पूरा परिवार घोटाला करने और अकूत संपत्ति बनाने को लेकर ही राजनीति करता रहा है। लालू यादव जहां भी रहे, सरकारी खजाने को लूटकर अपनी संपत्ति बनाई है। इससे पहले भी लालू यादव चारा घोटाले में सजा पा चुके हैं।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM