झारखंड कांग्रेस का अंतर्कलह उजागर, नई कमेटी के गठन के साथ ही इस्तीफे और नेतृत्व पर सवाल

झारखंड कांग्रेस का अंतर्कलह उजागर, नई कमेटी के गठन के साथ ही इस्तीफे और नेतृत्व पर सवाल

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के हालिया पुनर्गठन के बाद पार्टी के भीतर हलचल तेज हो गई है। संगठन में बदलाव के तुरंत बाद एक अहम घटनाक्रम सामने आया, जब पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के पुत्र प्रशांत किशोर ने अपने सचिव पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने प्रदेश प्रभारी के. राजू को पत्र लिखकर यह जानकारी दी।

अपने त्यागपत्र में प्रशांत किशोर ने कहा कि बदलती प्राथमिकताओं के चलते वह इस जिम्मेदारी को आगे नहीं निभा पाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह निर्णय सोच-समझकर लिया गया है और पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए गए अवसर के लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया।

इसी बीच, संगठनात्मक फैसलों को लेकर वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण किशोर ने भी खुलकर नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रदेश प्रभारी को लिखे पत्र में पार्टी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि निर्णयों में समानता नहीं बरती जा रही है। खास तौर पर उन्होंने बड़कागांव के नेता और पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव को तीन वर्षों के लिए निष्कासित किए जाने पर आपत्ति जताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई के आधार पर सवाल खड़े किए।

किशोर ने अपने पत्र में एक अन्य मामले का भी जिक्र किया, जिसमें रमा खलको को चुनाव प्रबंधन समिति में शामिल किए जाने पर उन्होंने असहमति जताई। उनके अनुसार, जिन नेताओं ने सार्वजनिक तौर पर पार्टी या नेतृत्व की आलोचना की, उन्हें अहम जिम्मेदारियां दी जा रही हैं, जो संगठन के भीतर असंतुलन का संकेत है।

इन घटनाओं ने यह स्पष्ट कर दिया है कि नई कमेटी के गठन के बावजूद पार्टी के भीतर मतभेद कम नहीं हुए हैं। उलटे, हालिया फैसलों ने असंतोष को और उभार दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि इन मुद्दों का समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले समय में पार्टी के भीतर खींचतान और तेज हो सकती है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM