आपकी पत्नी को…आनंद मोहन पर खूब बरसी JDU, बोली-आपकी ताकत क्या है?

पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन के बगावती तेवरों से बिहार में सियासी हलचल तेज है। बाहुबली नेता के गंभीर आरोपों पर अब जेडीयू नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

आपकी पत्नी को…आनंद मोहन पर खूब बरसी JDU, बोली-आपकी ताकत क्या है?

पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन के बगावती तेवरों से बिहार में सियासी हलचल तेज है। आनंद मोहन ने जेडीयू नेतृत्व पर ‘थैली की राजनीति’ करने और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘जीते जी दफन’ करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। बाहुबली नेता के गंभीर आरोपों पर अब जेडीयू नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी कड़ी में जदयू के सीनियर नेता श्याम रजक का बड़ा बयान सामने आया है। 

आनंद मोहन के बयान पर जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव सह विधायक श्याम रजक ने कहा कि जेडीयू में कोई थैली की राजनीति नहीं चल रही है। आपकी पत्नी को लोकसभा का टिकट देने के लिए थैली ली गई थी? क्या बेटे को विधानसभा का टिकट देने के लिए थैली ली गई थी? सबूत है तो दीजिए…।  श्याम रजक ने बिना नाम लिए सवाल खड़े करते हुए कहा कि कौन कितने वोट से चुनाव जीता है यह देख लीजिए इससे पता चल जाएगा कि आपकी ताकत क्या है।  यहां बता दें कि आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद इस बार सिर्फ 112 वोटों से विधायक का चुनाव जीते हैं। 

इससे पहले जेडीयू की वरिष्ठ नेता और मंत्री लेसी सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और क्षमता पर सवाल उठाना पूरी तरह गलत है। दुनिया में किसी के पास ताकत नहीं है जो हमारे नेता को दफ़न कर सकें। उन्होंने कहा कि सरकार और पार्टी से जुड़े सभी बड़े फैसले नीतीश कुमार की सहमति और मार्गदर्शन से ही लिए जाते हैं। लेसी सिंह ने साफ कहा कि दुनिया या देश में किसी की भी इतनी हैसियत, ताकत या औकात नहीं है जो नीतीश कुमार के राजनीतिक वजूद को खत्म कर सके या उन्हें जिंदा दफन कर सके।

बता दें कि सीतामढ़ी में रविवार की शाम आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन ने जेडीयू नेतृत्व पर गंभीर सवाल उठाए हैं। आनंद मोहन ने कहा कि जेडीयू में फिलहाल थैली की राजनीति चल रही है, जो थैला लेकर गया सरकार में मंत्री बन गया। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जीते जी दफन कर देने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बेहद खराब हालात वाले बिहार में JDU बनाई, उसे ऊंचा मुकाम दिया। लेकिन आज तो उनको जिंदा ही दफन कर दिया गया है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM