इफ्तार पर सियासी जमावड़ा, आज AIMIM का इफ्तार, 16 को चिराग और 18 मार्च को नीतीश की दावत

बिहार में राज्यसभा चुनाव के बीच इफ्तार पार्टियों ने सियासी रंग ले लिया है. आज पटना में AIMIM की ओर से आयोजित इफ्तार कार्यक्रम में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के शामिल होने की संभावना है.

इफ्तार पर सियासी जमावड़ा, आज AIMIM का इफ्तार, 16 को चिराग और 18 मार्च को नीतीश की दावत
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 15, 2026, 10:46:00 AM

बिहार में राज्यसभा चुनाव के बीच इफ्तार पार्टियों ने सियासी रंग ले लिया है. आज पटना में AIMIM की ओर से आयोजित इफ्तार कार्यक्रम में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के शामिल होने की संभावना है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी राज्यसभा चुनाव में संभावित जीत के बाद 18 मार्च को अपने आवास 1 अणे मार्ग में भव्य ‘दावत-ए-इफ्तार’ देने वाले हैं. इसी बीच चिराग पासवान ने भी 16 मार्च को अपनी पार्टी कार्यालय में इफ्तार पार्टी आयोजित करने का ऐलान किया है. ऐसे में बिहार की राजनीति में इफ्तार पार्टियां एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं.

पटना के सबसे हाई-प्रोफाइल पते, 1 अणे मार्ग पर हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की राह लगभग साफ हो चुकी है और 16 मार्च को परिणामों की औपचारिक घोषणा के बाद 18 मार्च को मुख्यमंत्री आवास में भव्य ‘दावत-ए-इफ्तार’ का आयोजन किया जाएगा. साल में सिर्फ एक बार खुलने वाले सीएम हाउस के दरवाजे इस बार कुछ खास होंगे. इसे नीतीश कुमार की नई पारी के जश्न के तौर पर देखा जा रहा है.