हाईकोर्ट मजार पहुंचे निशांत कुमार, बुजुर्ग महिला के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, बोले- पिताजी की तरह सब धर्म को साथ लेकर चलेंगे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की जेडीयू में एंट्री हो गई। निशांत कुमार की पॉलिटिकल एंट्री के बाद उन्हें पार्टी और सरकार में बड़ी जिम्मेवारी देने की संभावना जताई जा रही है।

नीतीश कुमार की तस्वीर

मुख्यमंत्री Nitish Kumar के बेटे Nishant Kumar की जेडीयू में एंट्री के साथ ही बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। जेडीयू की सदस्यता लेने के बाद निशांत कुमार ने अपने पिता के अंदाज में सामाजिक और धार्मिक सौहार्द का संदेश भी दिया।

पार्टी जॉइन करने के बाद निशांत कुमार पटना स्थित हाईकोर्ट मजार पहुंचे, जहां उन्होंने चादर चढ़ाकर दुआ मांगी। इस दौरान उनकी सादगी और शालीनता ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया। मजार परिसर में मौजूद एक महिला को देखकर निशांत कुमार ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उनका यह व्यवहार देखकर वहां मौजूद लोग भी कुछ पल के लिए हैरान रह गए और उनकी सादगी की चर्चा होने लगी।

मीडिया से बातचीत करते हुए निशांत कुमार ने कहा कि वह अल्लाह का आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिता नीतीश कुमार हमेशा सभी धर्मों को साथ लेकर चलने की बात करते रहे हैं और वही परंपरा वह भी आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

निशांत कुमार ने कहा कि जेडीयू की सदस्यता लेने के बाद अब उनका फोकस संगठन को मजबूत करने पर रहेगा। इसके लिए वह पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों से मुलाकात करेंगे और बिहार के हर जिले का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता से संवाद कर संगठन को और मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी।

निशांत कुमार की इस एंट्री के बाद यह भी चर्चा तेज हो गई है कि आने वाले समय में उन्हें पार्टी और सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि बिहार की राजनीति में उनकी अगली भूमिका क्या होगी।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM