बंगाल चुनाव में टीएमसी के समर्थन में उतरे हेमंत सोरेन, दमदम में भाजपा पर साधा निशाना

बंगाल चुनाव में टीएमसी के समर्थन में उतरे हेमंत सोरेन, दमदम में भाजपा पर साधा निशाना

पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में प्रचार अभियान को गति दी। उन्होंने उत्तर दमदम विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी चंद्रिमा भट्टाचार्य के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया और इसके बाद शिवपुर क्षेत्र में रोड शो कर मतदाताओं से टीएमसी के पक्ष में समर्थन मांगा।

अपने संबोधन में सोरेन ने बंगाल की ऐतिहासिक भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि यह प्रदेश लंबे समय से लोकतांत्रिक मूल्यों, सांस्कृतिक पहचान और स्वाभिमान का प्रतीक रहा है। उन्होंने ममता बनर्जी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि राज्य की अस्मिता और अधिकारों की रक्षा के लिए उनकी सरकार लगातार प्रयासरत है। सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी पर भी तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि उसकी राजनीति भ्रम फैलाने और वादों तक सीमित रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य की जनता ऐसी राजनीति को नकारते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का काम करेगी।

इससे पहले शिवपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित रोड शो के दौरान भी सोरेन ने उत्साही जनसमर्थन का हवाला देते हुए टीएमसी की लोकप्रियता का दावा किया। टिकरापारा रेलवे स्टेशन मोड़ से बेलगछिया तक निकाले गए इस रोड शो में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखी गई। उन्होंने कहा कि जनता का यह उत्साह विकास, सामाजिक न्याय और जनहित की नीतियों के प्रति विश्वास को दर्शाता है।

सोरेन ने अंत में भरोसा जताया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस को इस बार भी राज्य में व्यापक समर्थन मिलेगा और जनता एक बार फिर उन्हें मजबूत जनादेश देगी।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM