कोर्ट में पवन सिंह का बड़ा बयान– रिश्ता खत्म करने की जिद, वन टाइम सेटलमेंट के लिए तैयार, सुनवाई में गायब रहीं ज्योति सिंह

भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक से जुड़े मामले में आज यानी बुधवार को कोर्ट में सुनवाई हुई।

Pawan Singh

भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक मामले में आज कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। बुधवार को हुई इस सुनवाई के दौरान पवन सिंह ने साफ तौर पर अपनी बात रखते हुए कहा कि वह ज्योति सिंह के साथ अब आगे नहीं रहना चाहते और उन्हें तलाक चाहिए।

सुनवाई के दौरान जस्टिस आशुतोष कुमार के सामने पवन सिंह ने वन टाइम सेटलमेंट के लिए भी अपनी सहमति जताई, जिससे साफ है कि वह इस मामले को जल्द खत्म करना चाहते हैं।

कोर्ट पहुंचने से पहले पवन सिंह ने महौली गांव में स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वह दोपहर करीब 2:20 बजे कोर्ट पहुंचे। हालांकि, इस बार ज्योति सिंह कोर्ट में उपस्थित नहीं हुईं, जिससे सुनवाई अधूरी रह गई।

करीब 40 मिनट बाद जब पवन सिंह कोर्ट से बाहर निकले तो उनके चेहरे पर मायूसी साफ नजर आई। इस बीच उनके वकील सुमन कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज कोर्ट ने दोनों पक्षों को रिकॉन्सिलिएशन यानी समझौते के लिए बुलाया था।

वकील के मुताबिक, ज्योति सिंह के कोर्ट नहीं पहुंचने पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी बातचीत कराने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। वहीं, पवन सिंह ने कोर्ट में स्पष्ट रूप से कहा कि वह अब इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहते।

सुमन कुमार ने यह भी बताया कि पवन सिंह किसी भी उचित वन टाइम सेटलमेंट के लिए तैयार हैं। अब इस मामले की अगली सुनवाई में क्या होता है, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

Trending News

राजधानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी
राजधानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी
Aug 25, 2026, 9:49:00 AM
पहाड़, प्रकृति और रोमांच का संगम बना राजगीर, इको टूरिज्म के रूप में मिल रही नई पहचान
पहाड़, प्रकृति और रोमांच का संगम बना राजगीर, इको टूरिज्म के रूप में मिल रही नई पहचान
Aug 25, 2026, 7:05:00 AM
देशभर में 14 नवीनीकृत डाकघरों का हुआ वर्चुअल लोकार्पण, पाटलिपुत्र उप डाकघर के नये भवन का हुआ उद्घाटन
देशभर में 14 नवीनीकृत डाकघरों का हुआ वर्चुअल लोकार्पण, पाटलिपुत्र उप डाकघर के नये भवन का हुआ उद्घाटन
Aug 25, 2026, 6:57:00 AM
विवाद के बाद थी घर से भागी यूपी की लड़कियां झारखंड से हुई रेस्क्यू
विवाद के बाद थी घर से भागी यूपी की लड़कियां झारखंड से हुई रेस्क्यू
Aug 25, 2026, 6:45:00 AM
बेखौफ अपराधियों का तांडव, सुशी इंफ्रा दफ्तर पर दिनदहाड़े की लगातार हवाई फायरिंग
बेखौफ अपराधियों का तांडव, सुशी इंफ्रा दफ्तर पर दिनदहाड़े की लगातार हवाई फायरिंग
Aug 25, 2026, 6:24:00 AM
पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी ! शिअद से गठबंधन की चर्चा के बीच आयी बड़ी खबर
पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी ! शिअद से गठबंधन की चर्चा के बीच आयी बड़ी खबर
Aug 24, 2026, 8:09:00 PM
सीजेपी ने किया एलान, पांच सितंबर को होगा शांतिपूर्ण विरोध मार्च
सीजेपी ने किया एलान, पांच सितंबर को होगा शांतिपूर्ण विरोध मार्च
Aug 24, 2026, 7:52:00 PM
रिटायर होमगार्ड जवान के बेटे से मांगी रिश्वत, घूसखोर एसआई निलंबित, एसपी की बड़ी कार्रवाई
रिटायर होमगार्ड जवान के बेटे से मांगी रिश्वत, घूसखोर एसआई निलंबित, एसपी की बड़ी कार्रवाई
Aug 24, 2026, 7:12:00 PM
'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' BPSC ने मांगी माफी, CM ने दिए सस्पेंड के आदेश, छात्र-तेजस्वी खूब गरजे
'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' BPSC ने मांगी माफी, CM ने दिए सस्पेंड के आदेश, छात्र-तेजस्वी खूब गरजे
Aug 24, 2026, 7:11:00 PM
25 अगस्त से 16 सितंबर तक भरे जाएंगे इंटरमीडिएट व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 के परीक्षा फॉर्म
25 अगस्त से 16 सितंबर तक भरे जाएंगे इंटरमीडिएट व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 के परीक्षा फॉर्म
Aug 24, 2026, 7:04:00 PM